फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tenth student hostage rape

दसवीं की छात्रा को बंधक बनाकर गैंगरेप

Sun, 03 Jan 2016 02:12 AM IST
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 03 Jan 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Tenth student hostage rape
चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा को 11 दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुराचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दसवीं की यह छात्रा शनिवार को इलाके के पलहीपट्टी चौराहे पर बेहोश पड़ी मिली। छात्रा की मां ने दो युवकों के खिलाफ अपहरण, दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। मामले के एक आरोपी को चोलापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



मामले के अनुसार, कक्षा 10 की छात्रा बीते 23 दिसंबर को अपने घर से स्कूल जाते समय लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो मां ने इसकी सूचना चोलापुर पुलिस को दी। आरोप है कि इसके बावजूद छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस ने कोई प्रयास नहीं किया। शनिवार को छात्रा इलाके के ही पलहीपट्टी चौराहे पर बेहोश मिली। ग्रामीणों से जानकारी पाकर उसकी मां मौके पर पहुंची। होश आने पर छात्रा ने आपबीती सुनाई। बताया कि दो युवक उसे बाइक पर जबरन बैठाकर ले गए थे।
विज्ञापन



बड़ागांव स्थित किसी घर में ले जाकर उसे एक कमरे में बंद करके रखा गया था। आरोपी उसके साथ सामूहिक दुराचार करते थे। शनिवार की भोर में किसी समय उसे पलहीपट्टी चौराहे पर फेंक गए। जिसके बाद थाने पहुंची पीड़िता की मां ने बड़ागांव निवासी अजय और पलहीपट्टी निवासी आयश चौबे उर्फ बाबा चौबे के खिलाफ छात्रा को अगवा कर दुराचार करने का मुकदमा चोलापुर थाने में दर्ज कराया। पुलिस आयश को गिरफ्तार कर अजय की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed