फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teenager caught by two teenagers, youth raped

वाराणसी: हैंडपंप पर नहाने गई किशोरी को दो किशोरों ने पकड़ा, तीसरे दोस्त ने की दरिंदगी

Thu, 05 Nov 2020 11:21 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 05 Nov 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
Teenager caught by two teenagers, youth raped
demo pic

वाराणसी के भीमचंडी स्थित धर्मशाला नंबर तीन के पास 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रोहनिया थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर प्रकरण में वांछित भीमचंडी निवासी भोनू राजभर और उसके दो नाबालिग दोस्तों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

रोहनिया क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के अनुसार, उसकी मां उपचार के लिए अखरी स्थित नर्सिंग होम में भर्ती है। दो नवंबर की दोपहर वह भीमचंडी स्थित धर्मशाला के पास लगे सरकारी हैंडपंप पर नहाने गई थी। इसी दौरान भीमचंडी निवासी भोनू और उसके दो दोस्त आए। भोनू के दोनों दोस्तों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन



इसके बाद भोनू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद भोनू ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी से घबरा कर उसने किसी को वारदात के बारे में नहीं बताया। किसी तरह से उसने हिम्मत जुटाकर मां को आपबीती सुनाई तो वह उसे लेकर रोहनिया थाने पहुंची और पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने की पूछताछ, नहीं हो सका मेडिकल
वारदात की जानकारी पाकर एसएसपी अमित पाठक ने रोहनिया थाने की पुलिस को किशोरी का मेडिकल मुआयना कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही वह खुद भी कबीरचौरा अस्पताल पहुंचे और किशोरी से आधे घंटे तक बातचीत की। उधर, अस्पताल में एक घंटे तक का इंतजार करने के बाद कोई डॉक्टर नहीं आया, इस वजह से किशोरी बगैर मेडिकल मुआयने के ही वापस लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed