{"_id":"5c9b439cbdec22146d7077da","slug":"teenage-boy-kidnapped-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर से निकले किशोर का मां को आया फोन, बोला- मेरी जान को खतरा है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से निकले किशोर का मां को आया फोन, बोला- मेरी जान को खतरा है
Wed, 27 Mar 2019 03:04 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 27 Mar 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक किशोर के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहरणकर्ता फोन कर के किशोर के परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांग रहे है। किशोर के मां-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जिले के पवई थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव में संतोष यादव अपने परिवार के साथ रहता है। संतोष यादव का पुत्र सचिन(15) मंगलवार रात 8 बजे अपनी मां संगीता से किसी से मिलने की बात कह घर से निकला। एक घंटा बीतने के बाद भी जब सचिन घर वापस नहीं आया तो मां ने उसे ढूंढना शुरू किया।
विज्ञापन
इसी बीच रात 9.28 बजे संगीता के मोबाइल पर फोन आया। फोन उठाने पर सचिन की आवाज आई। सचिन ने मां से कहा कि दो लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है और 10 लाख रुपये फिरौती मांग रहे हैं। मेरी जान को खतरा है। परिजनों ने बताया कि फिरौती की रकम ना देने पर सचिन को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इसके बाद परिजनों के हाथ-पैर फूल गए।
विज्ञापन
Trending Videos
ये हो सकती है अपहरण की वजह
रात में ही संतोष यादव ने डायल 100 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद से पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस किशोर को ढूंढने की कोशिश कर रही है। किशोर के पिता की तरफ से अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी गई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही संतोष यादव मुंबई में अपनी जमीन 70 लाख रुपये में बेच कर अपने घर आया था।