फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   teen girl molestation in badagaon varanasi

किशोरी का वीडियो वायर करने की धमकी देकर, कार में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 03 Sep 2019 12:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 03 Sep 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
teen girl molestation in badagaon varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी की फोटो और विडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस की सूचना पर एसएसपी बाबतपुर चौकी पहुंचे और किशोरी से वारदात की जानकारी ली। किशोरी की तहरीर के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


किशोरी के अनुसार रविवार की दोपहर वह गांव निवासी दोस्त के साथ बड़ागांव थाना के रामनगर टिकरी गई थी। दोनों बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान दो युवक आए। दोनों युवकों ने किशोरी और उसके दोस्त की तस्वीरें खींचीं और वीडियो बनाया। इसके बाद दोनों ने किशोरी के दोस्त को मारापीटा और उसका मोबाइल नंबर जबरन ले लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : दो आरोपियों के भागने और व्यापारी की पिटाई पर गिरी गाज, थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह दोनों युवकों ने किशोरी को फोन कर बसनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुलाया। दोनों ने कहा कि वे किशोरी का फोटो और वीडियो डिलीट करने के साथ ही उसे एक नया मोबाइल भी उपहार में देंगे। किशोरी बसनी गई तो दोनों ने उसे जबरन कार में खींच लिया।

इसके बाद कठिरांव ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद उसे बाबतपुर एयरपोर्ट की चहारदीवारी के समीप छोड़ कर भाग निकले। किशोरी सौ नंबर पर फोन की तो पुलिस आई। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पीड़िता के मोबाइल पर जिस नंबर से कॉल आई थी, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फूलपुर और बड़ागांव थाना प्रभारी की टीम लगाई गई है।

ये भी पढ़ें : बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने सात को पकड़कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed