{"_id":"5ba20f06867a557f5f419b61","slug":"teacher-shoot-obscene-video-of-girl-student-in-azamgarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः यूपी में कलयुगी शिक्षक ने 25 से ज्यादा छात्राओं की बनाई अश्लील वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाकः यूपी में कलयुगी शिक्षक ने 25 से ज्यादा छात्राओं की बनाई अश्लील वीडियो
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
demo pic
कॉलेज से निकाल दिया गया शिक्षक
demo pic
छात्रों ने छात्राओं के साथ अभद्रता करते हुए शिक्षक का वीडियो बनाकर रविवार को वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर कुछ छात्रों ने छात्राओं के साथ अभद्रता करते हुए शिक्षक का वीडियो बनाकर रविवार को वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर मंगलवार को पुलिस ने शिक्षक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, आरोपी फरार हो गया।
- फोटो : ani
रानी की सराय पुलिस के मुताबिक जमालपुर बेलखेड़ा आवंक सिरसाल गांव निवासी चंद्रशेखर यादव रानी की सराय कस्बे के पास स्थित शेष रहमत इंटर कॉलेज में गणित का अध्यापक था। वह कालेज के बाहर किराए के कमरे में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को अपनी कोचिंग में भी पढ़ाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
molest
चंद्रशेखर शाम पांच बजे कोचिंग बंद कर देता था। लेकिन एक-दो छात्राओं को टिप्स देने के बहाने रोक लेता और उनसे अश्लील हरकत करके वीडियो बना लेता था। इसके जरिए वह उन्हें ब्लैकमेल भी करता था।जांच में पता चला है कि चंद्रशेखर ने 25 से अधिक लड़कियों के साथ ऐसी हरकत की है। छात्राओं के मुताबिक सभी शिक्षक की हरकत से परेशान थीं, लेकिन वीडियो की वजह से बोल नहीं पाती थीं।
विज्ञापन
molest
शेख रहमत इंटर कॉलेज के प्रबंधक इसरार अहमद का कहना है कि चंद्रशेखर यादव हमारे कॉलेज में गणित का अध्यापक था। वह कोचिंग भी चलाता था। उसकी हरकतों की जानकारी होने पर उसे कॉलेज से निकाल दिया गया। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी गई है।