फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   teacher beat student after father gone to jail for miss behavior with teacher in varanasi

वाराणसी : हेड मास्टर ने छात्र को पीटा, दुर्व्यवहार पर पिता को भिजवाया जेल

Fri, 19 Jul 2019 06:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 19 Jul 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
teacher beat student after father gone to jail for miss behavior with teacher in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर।

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के देहली विनायक प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को कक्षा पांच के छात्र की हेड मास्टर ने पिटाई कर दी। इसकी जानकारी पर पहुंचे अभिभावक ने प्रधानाध्यापक के साथ दुर्व्यवहार किया। वहीं हेडमास्टर ने छात्र के पिता के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके आधार पर पिता को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


जंसा के देहली विनायक प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को हेडमास्टर ओमकार नाथ मिश्र छात्रों से क्लास के बारे में पूछताछ कर रहे थे। आरोप है कि किसी बात को लेकर हेडमास्टर ने छात्र की डंडे से पिटाई कर दी। छात्र रोते हुए स्कूल के बगल में रह रहे पिता के पास पहुंचा।
विज्ञापन


छात्र का पिता श्याम मौके पर पहुंचा और हेड मास्टर से पूछताछ करने लगा। बात बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया। हेड मास्टर का कहना था कि छात्र की पिटाई नहीं की गई है। बेंच से गिरने से उसे चोट लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। बच्चे का पिता श्याम ग्राम भड़ाव का निवासी है और डेहरिया विनायक पर किराए का मकान लेकर रहता है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमा दर्ज है। उस पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जा चुकी है। एसओ जंसा ने बताया कि मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed