फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tea shopers murder by attack on head by brick in bhu varanasi

बीएचयू में चाय विक्रेता की ईंट से सिर कूंचकर हत्या से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

Tue, 24 Sep 2019 10:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 24 Sep 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
tea shopers murder by attack on head by brick in bhu varanasi
चारपाई पर डेड बॉडी। - फोटो : अमर उजाला

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में स्थित आयुर्वेद विभाग के सामने चाय की दुकान चलाने वाले राम जतन साहनी उर्फ रामू(65) की सोमवार देर रात सोते समय ईट से सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को मंगलवार की सुबह दी।

विज्ञापन


पुलिस ने घटना स्थल से ईंट बरामद की है। इस संबध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जानकारी मिलने बाद रामू के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मूल रूप से गोरखपुर के पांडेपार थाना बांसगांव के रहने वाले रामजतन 1973 से बीएचयू मानसिक अस्पताल के पास चाय की दुकान चलाते थे। 15 साल पहले मानसिक अस्पताल से दुकान को हटाकर यहां लाकर शिफ्ट किया और रमना में मकान बनवाकर बड़े बेटे ओम प्रकाश और भतीजा दिलीप के साथ रहते थे। जबकि छोटा बेटा जयहिंद अपनी मां संतुरी देवी के साथ गांव पर रह कर खेती करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमप्रकाश ने बताया कि वह सोमवार शाम 7 बजे दुकान बंदकर रामू को खाना देकर घर चला गया। रात में खाना खाने के बाद रामू दुकान के बाहर चारपाई पर सो गए। इस दौरान रात 12 से 1 बजे के बीच मे किसी समय हत्यारे पहुंचे और रामू के सिर के नीचे रखी दुकान की चाबी लेने लगे।

पुलिस का मानना है कि इस बीच चाबी देने का विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बड़े आराम से दुकान को खंगाला, लेकिन दो हजार रुपये के करीब सिक्के पड़े थे। जिसको सभी नहीं ले गए। वहीं दूसरी तरफ यह भी चर्चा है कि रात में शराब पीने के लिए पहुंचे युवकों को राम जी ने नमकीन देने से मना कर दिया था, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।

इसके बाद हत्यारों ने दुकान से नमकीन लेकर शराब पी। मौके से दो खाली शराब की शीशी मिली। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया है। मौके पर एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे। इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी ने बताया कि परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की क्षमता कम होने के कारण यह वारदात कैद नहीं हो पाई।

बीएचयू में सुरक्षा के लिए 620 सुरक्षा गार्ड तैनात हैं, घटनास्थल के पास तैनात सुरक्षा गार्ड मुकेश कुमार रात में घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर तैनात रहा लेकिन उसको सुबह साढ़े सात बजे वारदात की जानकारी हुई। विश्वविद्यालय परिसर में इस तरह से हुई हत्या की जानकारी मिलने के बाद पूरे परिसर में चर्चा का विषय बन गया है जबकि इसके पहले बीते 2 अप्रैल को हत्यारों ने गोली मारकर छात्र गौरव सिंह बग्गा की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed