{"_id":"5f514c098ebc3e54742479f3","slug":"taylor-s-death-due-to-high-speed-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: यूपी सरकार का लोगो लगी तेज रफ्तार कार टेलर की बनी काल, आक्रोशित ग्रामीण आधी रात सड़क पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी: यूपी सरकार का लोगो लगी तेज रफ्तार कार टेलर की बनी काल, आक्रोशित ग्रामीण आधी रात सड़क पर
Fri, 04 Sep 2020 01:33 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के जमालापुर-बाबतपुर मार्ग पर फूलपुर के घमहापुर कुआर में गुरुवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से सुबाष पटेल (50) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुआर घमहापुर में सुभाष अपने घर के सामने टहल रहे थे। इसी दौरान यूपी सरकार का लोगो लगी मारुति ब्रेजा कार ने सुभाष को टक्कर मार दी। सुभाष मूल रूप से रघुनाथपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
वह कुआर घमहापुर स्थित अपनी ससुराल में रह रहे थे। कपड़ा सिलाई का काम करने वाले सुभाष के दो बेटे और एक बेटी है। हादसे में मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर बाबतपुर-जमालापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे कठिराव चौकी इंचार्ज और फूलपुर थाना प्रभारी ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
उधर, बड़ागांव क्षेत्र में वरुणा नदी में एक युवक का शव मिला। पुलिस के अनुसार, युवक की शिनाख्त कपसेठी क्षेत्र निवासी अर्जुन सोनकर (18) के तौर पर हुई है। वह बुधवार की शाम से घर से गायब था। उसके परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन