फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Superstitions women killed in the name of ghosts by women

अंधविश्वास : भूत-प्रेत के चक्कर में महिलाओं ने महिला की सिर कूच कर हत्या की

Fri, 14 Jul 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 14 Jul 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
Superstitions women killed in the name of ghosts by women
ghost

यूपी के सोनभद्र में बुधवार की रात भूत-प्रेत को लेकर महिलाओं में विवाद हो गया। महिलाओं ने पत्थर से फूलवंती (48) का सिर कूचकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


मृतका के पति जयराम की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को थाने पर बिलख रहे करहिया निवासी मृतका के पति जयराम चेरो ने बताया कि बुधवार की देर शाम गांव के कुछ ओझाओं के कहने पर मेरी पत्नी फूलवंती खेत में पूजन-अर्चन करके घर आ रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में पनडूबीया पुलिया के पास गांव की तीन महिलाएं फूलवंती को घेर कर पीटने लगीं। सिर में चोट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ी। इसके बाद महिलाओं ने पत्थर से उसका सिर कूच कर उसे मौत की नींद सुला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया। रास्ते से गुजर रहे रिश्ते में दामाद लगने वाले मनोज ने महिलाओं को शव फेंकते देख शोर मचाया। हालांकि ग्रामीणों के एकत्र होने से पहले हत्यारोपी महिलाएं फरार हो गईं।

घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष संतोष यादव ने आरोपी महिलाओं को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू की। पुलिस ने बताया कि जयराम चेरो की तहरीर पर सुरसतिया देवी, सुनीता और सविता के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

अंधविश्वास को बढ़ावा दे रहे ओझा

Superstitions women killed in the name of ghosts by women
भूत

पूछताछ के दौरान पकड़ी गई महिलाओं ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि फूलवंती भूत-प्रेत करवा कर उन लोगों को परेशान करती थी। इस बात की जानकारी एक ओझा ने दी थी।

ओझा का कहना था कि जब तक जिंदा रहेगी तुम सुखमय जीवन नहीं बिता सकोगी। इसलिए उसकी हत्या करनी पड़ी। पुलिस का कहना है कि महिलाओं को उकसाने वाले ओझा की खोजबीन की जा रही है।

विण्ढमगंज के आदिवासी इलाकों मे ओझाओं का आतंक है। चंद रुपयों की लालच में अक्सर ओझा अनपढ़ लोगों को भूत-प्रेत के बहाने विवाद कराते हैं। पूर्व में भी भूत-प्रेत को लेकर आदिवासी इलाकों में कई हत्याएं हो चुकी हैं।

फिर भी पुलिस प्रशासन अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाले ओझाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे उनका मनोबल बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed