स्कूल की दीवार गिरने से मासूम की मौत, बेसिक शिक्षा विभाग की मिली भगत से चल रहा था स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के जमदरा गांव स्थित बिना मान्यता के एक स्कूल की दीवार गुरुवार दोपहर 12 बजे गिरने से कक्षा तीन के छात्र की मौत हो गई। इस सिलसिले में घर वालों ने शाम तक तहरीर नहीं दी थी। हालांकि सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
पट्टी चकेसर गांव निवासी कृष्ण मोहन का आठ वर्षीय पुत्र अभिनव गांव जमदरा स्थित एक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। वह गुरुवार को स्कूल में इंटरवल के समय मैदान में आठ-दस बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान स्कूल के निर्माणाधीन कक्ष की आठ फीट ऊंची दीवार ढह गई। अन्य बच्चे दूर होने से बच गए, लेकिन अभिनव दीवार के मलबे में दब कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
जानकारी होते ही स्कूल प्रबंधक, अध्यापकों ने अभिनव को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रोते बिलखते परिजन चिकित्सालय पहुंचे।
बताते हैं कि वर्ष 2018 के अगस्त महीने में खण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा नोटिस जारी कर बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित इस विद्यालय को बंद करने और छात्रों को परिषदीय अथवा प्राथमिक विद्यालय में स्थानांतरण कर अवगत कराने का निर्देश जारी किया था। लेकिन मिलीभगत के चलते बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी नियम कानून भूल गए। केवल नोटिस जारी कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर दी।
इस कारण विद्यालय चलता रहा। निर्माणाधीन विद्यालय में कक्षाओं के निर्माण में आठ फुट से ऊंची दीवार बनाकर छोड़ दिया गया। जिसमे पिलर न ढलने के कारण दीवार धराशाई हो गई। इस स्थान पर बच्चों को खेलने से रोका जाता तो इस तरह की घटना न होती।
घटना के बाद उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सीओ अजय श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चे के परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दिया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।