{"_id":"601ee0ff0e7ba15801106c9d","slug":"stoning-stone-on-police-team-to-remove-shuttering-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में शटरिंग हटवाने गई पुलिस टीम पर पथराव, गंभीर स्थिति देख लौटी पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलिया में शटरिंग हटवाने गई पुलिस टीम पर पथराव, गंभीर स्थिति देख लौटी पुलिस
Sun, 07 Feb 2021 12:03 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के चौबेछपरा में शनिवार को एक विवादित निर्माणाधीन मकान का काम रुकवाने गई पुलिस पर एक पक्ष ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना के बाद पुलिस शटरिंग हटवाए बगैर लौट गई। तहरीर पर 12 नामजद तथा 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
कमलेश और उपेंद्र नया मकान बनवा रहे हैं। दीवार खड़ी करने के बाद पटरे से शटरिंग भी करा लिया गया है। गांव के ही अखिलेश चौबे ने दीवानी अदालत का स्थगन आदेश प्रस्तुत कर काम को रोकने के लिए थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। इसी प्रकरण के निपटारे के लिए एसआई वीपी पांडेय तथा परमानंद त्रिपाठी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने शटरिंग हटाने के लिए कहा तो कमलेश और उसके पक्ष के लोग इस पर आनाकानी करने लगे। बातचीत हो ही रही थी कि अचानक कमलेश और उसके पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
गंभीर स्थिति देख पुलिस लौट गई। एसआई वीपी पांडेय की तहरीर पर 12 नामजद तथा 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा आदि में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएचओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना में पुलिस टीम पर हमला करने वाले सभी लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।