फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Stoning on police for close illegal slaughter house in jaunpur

अवैध स्लॉटर हाउस बंद कराने पहुंची पुलिस पर महिलाओं ने किया पथराव, भागने पर बनाया बंधक 

Thu, 14 Feb 2019 10:14 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 14 Feb 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Stoning on police for close illegal slaughter house in jaunpur
छापेमारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में अवैध स्लॉटर हाउस के संचालित होने का मामला सामने आया है। जब पुलिस अवैध स्लॉटर हाउस को बंद कराने पहुंची तो पुलिस टीम पर पथराव किया। साथ ही पुलिस को महिलाओं ने बंधक बना लिया। 

विज्ञापन


जौनपुर में मछलीशहर के नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी धीरज सिंह को सूचना मिली थी कि कस्बा निवासी सज्जू कसाई और उसका भांजा जमील अवैध रूप से स्लॉटर हाउस चला रहे हैं। घर के अहाते में प्रतिबंधित जानवरों का वध किया जाता है। इस सूचना पर अधिशासी अधिकारी, क्षेत्राधिकारी विजय सिंह और कोतवाल पर्व कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर छापेमारी करने पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी जमील को हिरासत में लिया। साथ ही काटे गए जानवरों के अवशेष व मांस को एकत्रित करने लगी। इसी बीच घर की महिलाओं ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। हमले से बचने के लिए पुलिस टीम और अधिकारी बगल के मकान में घुस गए तो महिलाओं बाहर से दरवाजा बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान मौका पाकर परिवार के सारे लोग फरार हो गए और प्रतिबंधित जानवरों के अवशेष भी गायब कर दिए। आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलकर टीम को बाहर निकाला। कुछ देर बाद पीएसी और पुलिस बल के साथ मुंगराबादशाहपुर, मीरगंज, पंवारा के थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली।

मांस का सेम्पल भेजा गया प्रयोगशाला

बरईपार के पशु चिकित्सक डॉ. अजित कुमार पाल और मीरगंज के डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बरामद मांस का सेम्पल सील कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला मथुरा भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के घर से छह बाइक भी बरामद की है। अंदेशा है कि ये बाइक चोरी की हैं। सीओ विजय सिंह का कहना है कि प्रतिबंधित मांस को टिन में भरकर बाइक से ही बिक्री के लिए ले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed