{"_id":"594a59f84f1c1b950f8b46d4","slug":"sonbhadra-son-sticks-in-step-mother-mouth-death-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी बेटे ने सौतेली मां के मुंह में डाल दी लाठी, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलयुगी बेटे ने सौतेली मां के मुंह में डाल दी लाठी, इलाज के दौरान मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Wed, 21 Jun 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
सोनभद्र में मंगलवार की रात एक कलयुगी बेटे ने अपनी सौतेली मां की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के दूसरे सौतेले बेटे जय प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ओम प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कटौंधी गांव निवासी कलबासो देवी मंगलवार की रात अपने घर में सोई हुई थीं।
विज्ञापन
इसी दौरान उसके सौतेले बेटे ने अचानक उसे लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं बेटे ने मां के मुंह में लाठी डाल दी जिससे उसे गंभीर चोट आई। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोगों ने फौरन मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
शोर मचाते-मचाते महिला बेहोश हो गई। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया। यहां उपचार शुरू होने के करीब एक घंटे बाद कलबासो की मौत हो गई।
बताया जाता है कि सौतेली मां को पीटकर मारने वाला युवक अपने पिता की दूसरी पत्नी सीमनिया का दूसरा बेटा है। चर्चा है कि कलबासो को बच्चे नहीं हो रहे थे। इस पर उसने अपनी पति की दूसरी शादी सीमनिया नामक महिला से करा दी।
उसका एक बच्चा पहले से था और शादी के बाद उसे तीन बच्चे और हुए। इसके बाद उनके बीच घरेलू विवाद हो गया था। इसी विवाद को आरोपी युवक ने अपने सौतेली मां पर जानलेवा हमला बोल दिया।