फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sonbhadra firing dead peopple ghorawal ubhbha

सोनभद्र हत्याकांड : मृतकों का दसवां संस्कार हुआ संपन्न, फफकने लगते हैं लोग उस मंजर को याद करके

Sun, 28 Jul 2019 06:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 28 Jul 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra firing dead peopple ghorawal ubhbha
मौके पर पहुंची पुलिस और पड़ी लाशें। - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के उभ्भा कांड के मृतकों का दसवां संस्कार रविवार को संपन्न हुआ। सभी मृतकों का दसवां संस्कार सामूहिक रूप से मूर्तिया बंधी पर किया गया। सोमवार को तेरहवीं संस्कार और मृत्युभोज होगा। 17 जुलाई को हुए हत्याकांड को याद कर लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं। इसमें 10 लोगों की मौत और 26 लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन


इसके पहले रविवार को गोंड़ समाज के पुरोहित सेमरा निवासी लक्ष्मण गोंड़ के पुरोहीत्व में मृतकों के परिजनों ने मूर्तिया बंधी पर एक पेड़ में घरी घंट बांधने की प्रक्रिया पूरी की। महिलाओं ने स्नान किया, जबकि पुरुषों ने मृतकों के नाम पर जल दिया।
विज्ञापन


इसके बाद रविवार सुबह सभी मृतकों के परिजन सामूहिक रूप से दसवां संस्कार के लिए उनके परिजन मूर्तिया बंधी पर एकत्रित हुए। यहां पुरोहित लक्ष्मण गोंड़ ने दसों मृतकों के परिजनों से तर्पण व पिंडदान कराया। इस अवसर पर करीब दो सौ महिलाओं ने दसवां संस्कार का स्नान किया, वहीं करीब डेढ़ सौ पुरुषों व बच्चों ने बाल मुड़वाकर शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को तेरहवीं व मृत्युभोज होगा। इसमें भारी तादाद में गोंड़ बिरादरी के लोगों के एकत्रित होने की संभावना जताई जा रही है। बहादुर गोंड़, रामपति ने बताया कि मृत्यु व अंतिम संस्कार के हिसाब से शनिवार को ही दसवां संस्कार होना चाहिए था। लेकिन उभ्भा कांड में मृतकों के तमाम परिजन घायल होकर अस्पतालों में भर्ती थे, जिनके उभ्भा आने का इंतजार किया जा रहा था। उनके उभ्भा आने के बाद गोंड़ समाज के लोगों ने त्रिरात्रि परंपरा के अनुसार दसवां संस्कार व तेरहवीं संस्कार किए जाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed