फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonbhadra Doctor removes female uterus, now crisis of treatment

झोलाछाप डॉक्टर ने निकाल दी महिला की बच्चेदानी, अब इलाज का संकट

Mon, 24 Jul 2017 05:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Mon, 24 Jul 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra Doctor removes female uterus, now crisis of treatment
Hospital

यूपी के सोनभद्र जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर ने महिला की बच्चेदानी निकाल दी। महिला ने अपनी भूमि और जेवर बेचकर दवा का खर्च दिया लेकिन आराम नहीं हुआ। रुपये के अभाव में अब दवा बंद है। सोमवार को अचानक महिला की हालत खराब हो गई।

विज्ञापन


स्‍थानीय कांग्रेस नेता पीड़िता को सीएमओ के पास ले गए। सीएमओ डॉ. केजी सिंह ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टर ने महिला की गंभीर हालत देख उसे बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उधर, सीएमओ ने एसीएमओ को अस्पतालों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया है। दुद्धी कोतवाली के एक गांव निवासी पीड़िता ने सीएमओ को बताया कि वर्ष 2016 में दुद्धी स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार कराने के लिए गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां के डॉक्टर ने बच्चादानी में रोग होने की बात कहते हुए अपने एंबुलेंस से राबर्ट्सगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने जमीन और जेवर बेचकर अस्पताल संचालकों को कई किश्तों में करीब दो लाख रुपये दिए।


वहीं डॉक्टर ने बच्चादानी का गलत ढंग से ऑपरेशन कर निकाल दिया। इसके बाद डॉक्टर ने छह माह तक दवा चलने की बात कहते हुए उसे छुट्टी दे दी। महिला ने बताया कि जिस स्थान पर ऑपरेशन हुआ है वहां से ब्लड और मवाद निकल रहा है।

सीएमओ डॉ. केजी सिंह ने कहा कि एसीएमओ डॉ. यूपी पांडेय को जिन अस्पतालों में महिला का उपचार हुआ है उनकी जांच कर करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed