फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonbhadra CISF jawan fire bullet on deputy commandant

सोनभद्र में सीआईएसएफ जवान ने डिप्टी कमांडेंट को मारी गोली

Tue, 27 Dec 2016 07:17 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी / रेणुकूट।
टीम डिजिटल,वाराणसी / रेणुकूट। Updated Tue, 27 Dec 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra CISF jawan fire bullet on deputy commandant
Gun

पिपरी में स्थित रिहंद बांध की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक जवान ने अवकाश न मिलने से नाराज होकर सहायक कमांडेंट पर शिफ्ट बदलते समय गोली चला दी। यह संयोग ही था कि गोली उनकी गर्दन को छूते हुए निकल गई और वे बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


गोली चलने से बांध परिसर में हड़कंप मच गया और आरोपी जवान को तत्काल पकड़ लिया गया। सहायक कमांडेंट को हिण्डाल्को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

एशिया के विशालतम जलाशयों में से एक पिपरी में स्थित रिहंद बांध की सुरक्षा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं। यहां शिफ्ट वाइज जवान ड्यूटी देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


रिहंद बांध के अधीक्षण अभियंता शैलेश सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर शिफ्ट बदलाव के दौरान सीआईएसएफ के जवान राकेश कुमार दुबे ने छुट्टी न मिलने से क्षुब्ध होकर सहायक डिप्टी कमांडेंट टीडी विंसेंट पर गोली चला दी।

अचानक हुए हमले में सहायक कमांडेंट के गले को छूते हुए गोली निकल गई। इतने में आसपास मौजूद जवानों ने फायर करने वाले जवान को दबोच लिया। गोली की आवाज से पूरे पिपरी में हड़कंप मच गया।


सहायक कमांडेंट को तत्काल हिंडालको अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि गर्दन में जरा सी गोली लगी है, जिसमें कोई खतरे की बात नहीं है। पकड़े गए जवान से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed