संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने बेटे को हिरासत में लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सिगरा स्थित सिंधु नगर कॉलोनी में शनिवार सुबह मुन्नीलाल मौर्या(70) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल पर उनके गले की माला टूटी मिली। मुहल्लेवालों और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ चेतगंज अंकिता सिंह ने भी मौका मुआयना किया।
मुन्नीलाल पत्नी, दो बेटों, बहू और बेटी के साथ सिंधु नगर में रहते थे। शुक्रवार शाम नरेश और उसके छोटे भाई प्रकाश मौर्या में विवाद हुआ। इस दौरान नरेश ने अपने पिता को देख लेने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत सोनिया पुलिस चौकी तक पहुंची। दोनों में सुलह के बाद पुलिस ने उन्हें लौटा दिया।
मुन्नीलाल की पत्नी राधा देवी ने बताया कि वह प्रकाश के साथ बेटी पूनम के गले में फोड़े का इलाज कराने रात में सलारपुर स्थित अस्पताल गई थी। वहां पूनम को भर्ती कर लिया गया। इसी दौरान मुन्नीलाल की मौत की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
झगड़ालू प्रवृत्ति का है नरेश :
परिजनों के अनुसार, नरेश झगड़ालू प्रवृत्ति का है। नशे के लत के कारण पत्नी उसे छोड़कर मायके में रहने लगी। मुन्नीलाल की पत्नी राधा देवी और बहू पायल ने बताया कि नरेश शराब के नशे में आए दिन झगड़ा करता रहता है। कई बार शराब के पैसे ना मिलने पर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने की भी कोशिश की। वहीं, प्रकाश ऑटो चालक है।
पड़ोसियों ने दी जानकारी :
स्थानीय लोगों के अनुसार, मुन्नीलाल सुबह करीब चार बजे कूड़ा फेंकने गए थे। एक घंटे बाद वह अपने बिस्तर पर बेसुध पड़े मिले। अनहोनी की आशंका पर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने देखा तो मुन्नीलाल की तुलसी की माला चौकी के नीचे टूटी पड़ी थी और नरेश वहीं पर बैठा हुआ था। इस पर उन्होंने सूचना 100 नंबर पर दी।