{"_id":"591db3bb4f1c1b864bf23e1e","slug":"sniffer-dog-find-mukut-from-dump-at-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":" गाजीपुरः स्निफर डॉग ने खोज निकाला नाले में गड़ा मुकुट, माता मंदिर से हुई थी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुरः स्निफर डॉग ने खोज निकाला नाले में गड़ा मुकुट, माता मंदिर से हुई थी चोरी
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 19 May 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के पित्थौरपुर उसरी गांव में स्थित मां काली के मंदिर का ताला तोड़कर बुधवार की रात भीतर घुसे चोर माता का मुकुट सहित करीब दो लाख रुपये मूल्य का आभूषण चोरी कर ले गए।
गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर एसपी सिटी शकील अहमद खां फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ और डाक स्क्वाड को लेकर पहुंचे। डाग स्क्वाड की मदद से मंदिर से करीब सौ मीटर दूर हैंडपंप के नाबदान में गाड़ा काली मां का मुकुट बरामद कर लिया गया। शेष आभूषण अभी तक नहीं मिल सके।
पित्थौरपुर उसरी गांव निवासी मणि सेठ का मुंबई में ट्रांसपोर्ट का कारोबार था। वह अपने मौत से पहले 24 अप्रैल 2017 को पैतृक गांव आए और आबादी से सटे उत्तर दिशा में भव्य मां काली का मंदिर बनवाकर प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करवाई।
विज्ञापन
उनकी बहू प्रियंका सेठ ने माता की प्रतिमा पर सोने का मुकुट, मंगलसूत्र, कंगन, नथिया और बाजूबंद पहनाया। बताया जाता है कि इस प्रकार का मंदिर आसपास के गांव में नहीं बना है। लोग यहां पूजन अर्चन को आते हैं। बुधवार की रात चोर मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुसे और माता के प्रतिमा पर लगे सारे आभूषण चुरा लिया।
गुरुवार की सुबह गांव के लोग टूटा हुआ ताला और गायब आभूषण देखकर दंग रह गए। सूचना मिलने पर मौके पर एसपी सिटी सकील अहमद खां, सीओ लालगंज एसपी तोमर, प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर, फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ और वाराणसी से खोजी कुत्ता लेकर पहुंचे।
पुलिस अभी मामले की जांच कर ही रही थी कि डाग स्क्वाड की मदद से मंदिर से करीब सौ मीटर दूरी पर लगे हैंडपंप के नाले गाड़ा गया मुकुट बरामद हुआ। शेष आभूषण अभी तक नहीं मिल सके। घटना के संबंध में गांव के पूर्व प्रधान दिलीप सेठ ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। एसपी सिटी शकील अहमद ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।