फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sister, friend to love throwing in the river

बहन से इश्क पर दोस्त को गंगा में फेंककर मारा

Thu, 31 Mar 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Thu, 31 Mar 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Sister, friend to love throwing in the river
हमला
बीते 18 मार्च से अस्सी चौराहे से लापता मनोज कुमार गुप्ता (25) को उसके दोस्तों ने ही मारपीट कर विश्व सुंदरी पुल से गंगा में धकेल दिया। सुंदरपुर के सतीश और नवाबगंज के सद्दाम को गिरफ्तार कर बुधवार की शाम भेलूपुर पुलिस ने यह खुलासा किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि देर रात तक शव बरामद नहीं किया जा सका था। भेलूपुर इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूला है। मनोज अपने दोस्त सतीश की बहन से प्रेम करता था। सतीश को यह बात पता चली तो उसने एक अन्य दोस्त सद्दाम के साथ मिलकर उसे ठिकाने लगाने की योजना बना डाली।
विज्ञापन



अस्सी निवासी मनोज ठेके पर घर बनाने का काम कराता था। उसके भाई विकास ने बताया कि 18 मार्च की रात 11 बजे के लगभग मनोज के मोबाइल पर कॉल आई। मां मालती देवी से उसने कहा कि दोस्त सतीश और सद्दाम उसे अस्सी चौराहे पर बुला रहे हैं, वह थोड़ी देर में लौटेगा। इसके बाद मनोज घर नहीं लौटा। उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला तो 21 मार्च को भेलूपुर थाने में मनोज की गुमशुदगी की तहरीर दी गई। मनोज के घरवालों से मिली जानकारी के आधार पर इंस्पेक्टर भेलूपुर ने सतीश और सद्दाम को पकड़ा। पूछताछ में सतीश ने बताया कि उसके घर आने-जाने के दौरान मनोज उसकी बहन से प्रेम करने लगा था।
विज्ञापन



यह बात जब उसे पता चली तो वह बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने मनोज को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। उसने सद्दाम को अपने साथ लिया और 18 मार्च की रात मनोज को अस्सी चौराहे पर बुलाया। उसे बाइक पर बैठाया और घूमने के बहाने विश्व सुंदरी पुल पर ले गया। वहां दोनों ने पीटने के बाद मनोज को पुल से गंगा में फेंक दिया। भेलूपुर इंस्पेक्टर अजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि सतीश और सद्दाम के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। मनोज के शव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed