सीधे-सादे युवक पर फर्जी केस, हवालात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सा थाना क्षेत्र के ईश्वर टावर निवासी अभिषेक बंका फ्लैक्स डिजाइन का काम करते हैं। उनका आरोप है कि गुरुवार की रात करीब नौ बजे लक्सा थाने के दरोगा पीसी यादव ने उन्हें फोन कर थाने बुलाया। रात भर थाने में बैठाने के बाद शुक्रवार की सुबह मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया। इसकी जानकारी अभिषेक के मित्र सपा नेता संदीप सिंह को मिली। उसने डीजीपी जावीद अहमद से लेकर मंत्री तक शिकायत की। एसएसपी आकाश कुलहरि ने जांच सीओ दशाश्वमेध आलोक जायसवाल को दी।
इसी बीच अभिषेक को आनन-फानन में थाने से ही जमानत दे दी गई। सीओ की जांच में पता चला कि दरोगा पीसी यादव ने अभिषेक को फंसाने के लिए फर्जी मुकदमा दर्ज किया था। सीओ ने रिपोर्ट एसएसपी को दे दी है। वहीं शुक्रवार की शाम पीसी यादव दिल का दौरा पड़ने की शिकायत पर महमूरगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हो गए। सूत्रों की मानें तो अभिषेक के परिवार के एक बेहद करीबी सदस्य ने दरोगा से मिलकर पूरी साजिश रची थी। एसएसपी का कहना है कि जांच में दोषी पाए गए दरोगा पर सख्त कार्रवाई होगी।