फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   shopkeeper died after beaten people sahatwar ballia

दुकानदार को दबंगों से पैसे मांगना पड़ा भारी, पीट-पीटकर की हत्या

Mon, 29 Jul 2019 11:39 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 29 Jul 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper died after beaten people sahatwar ballia
दुकानदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र में रविवार को एक दुकानदार को दबंगों से पैसे मांगना भारी पड़ गया। दबंगों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


इस मामले में मृतक के पिता भृगुनाथ पासवान की तहरीर पर सहतवार पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सहतवार थाना क्षेत्र के नैना निवासी शोभनाथ पासवान(30) की दुकान गांव में ही डीहबाबा के स्थान के पास थी।
विज्ञापन


रविवार सुबह शोभनाथ अपनी दुकान पर बैठा था। आरोप है कि इसी बीच सुखपुरा थाना क्षेत्र के बनरही निवासी(वर्तमान पता-भोपतपुर, सहतवार) अमित कुमार सिंह भोपतपुर के पांच-छह लड़कों के साथ दुकान पर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नमकीन-बिस्कुट खरीद कर खाई, लेकिन बिना पैसा दिए ही जाने लगा। दुकानदार शोभनाथ ने पैसे मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद उसकी पिटाई कर दी। इससे शोभनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उसे वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed