शर्मनाक : आजमगढ़ में मासूम के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव में रविवार की रात एक आठ वर्षीय बालक की आप्रकृतिक दुष्कर्म कर युवक ने हत्या कर दी। उसकी लाश दूसरे दिन सोमवार को गांव के उत्तर पोखरी से बरामद हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
बालक के पिता ने रेप के लिए गांव के एक युवक को आरोपित किया है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि आरोपी युवक पूर्व में भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दे चुका है।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी अजय तिवारी के दो बेटे हैं। बड़ी बेटी है जबकि छोटा बेटा आठ वर्षीय आदित्य था। वह गांव के प्राइवेट विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ता था। रविवार को गांव के रामकिशोर के घर तिलकोत्सव कार्यक्रम था। जिसमें आदित्य भी गया हुआ था।
रात करीब आठ बजे परिवार के लोग भोजन करने के बाद आदित्य की तलाश करने लगे। कोई पता नहीं चलने पर लोगों ने सोचा कि आदित्य भोजन कर कहीं सो गया होगा। सोमवार की सुबह लोग पुन: आदित्य की तलाश करने में जुट गए। इस दौरान लोगों ने आदित्य की लाश गांव के उत्तर पोखरी के पास देखा।
उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। आदित्य का कपड़ा भी खुला था। मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर दीदारगंज एसओ विजय यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आदित्य की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आदित्य के पिता अजय तिवारी की तहरीर के आधार पर गांव के रितेश सिंह के विरुद्ध हत्या और दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है।
जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि रितेश सिंह पूर्व में भी 23 अप्रैल को गांव के एक बालक के साथ इस प्रकार की हरकत कर उसकी हत्या कर चुका है। हालांकि लोगों ने मामले को दबा दिया था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस आरोपी रितेश की तलाश में जुटी हुई है।