फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sexually assaulted to second class girl student by teacher in azamgarh

यूपीः कक्षा दो की मासूम से शिक्षक ने किया दुष्कर्म, मामला दो समुदायों का होने से तनाव

Sun, 28 Oct 2018 10:20 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 28 Oct 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Sexually assaulted to second class girl student by teacher in azamgarh
demo pic
यूपी के आजमगढ़ में एक शिक्षक ने गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। यहां पर शुक्रवार को एक स्कूल के शिक्षक ने कक्षा दो की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना से आक्रोशित ग्रामीण शनिवार की सुबह स्कूल बंद कराने पहुंचे। इस दौरान स्कूल प्रशासन और ग्रामीणों को बीच नोंकझोंक हुई। आक्रोशित लोग स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे।
विज्ञापन


हंगामा होने पर शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। मामला दो समुदाय का होने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर सीओ लालगंज कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र में स्थित एमएन जाफरी पब्लिक स्कूल गांव के दलित बस्ती के पास स्थित है। सीमित संसाधन होने के बावजूद इस स्कूल को कक्षा आठ तक की मान्यता मिली है जबकि स्कूल में इंटर तक की कक्षाएं चलती है। स्कूल का प्रबंधक नियाज हैदर है। उसका बेटा हैदर स्कूल में पढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार जुमा का दिन होने की वजह से स्कूल बंद था। शुक्रवार की दोपहर गांव की कक्षा दो में पढ़ने वाली एक छात्रा स्कूल के पास स्थित दुकान से सामान लेने गई थी। लौटते समय हैदर स्कूल के पास मौजूद था। वह छात्रा को अपने पास बुलाया और जबरन स्कूल के भीतर ले जाकर बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया।

पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। शनिवार को गांव के लोग स्कूल बंद कराने पहुंचे। जबकि स्कूल के लोगों ने इसका विरोध किया। नाराज ग्रामीण स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला को शांत कराया। मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। 

अक्सर होती रहती है छेड़खानी

Sexually assaulted to second class girl student by teacher in azamgarh
गांव वालों का आरोप है कि इस स्कूल के प्रबंधक और अध्यापक सहित अन्य लोग अक्सर किसी न किसी छात्रा, बस्ती की महिलाएं और युवतियों के साथ छेड़खानी करते हैं। करीब एक वर्ष पूर्व स्कूल प्रशासन के एक जिम्मेदार व्यक्ति ने स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 12वीं की छात्रा के साथ छेड़खानी की थी।

इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग जुटे और पंचायत कर मामले को दबा दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हर बार ऐसे मामलों को दबा देने का परिणाम रहा कि मनबढ़ हैदर ने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है।

वहीं आरोपी हैदर पुत्र नियाज हैदर बालिग है और वह स्कूल में पढ़ाता भी है। बावजूद इसके पुलिस ना जाने क्यों आरोपी हैदर को बचाने में जुटी हुई है। पुलिस की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में हैदर की उम्र 15 वर्ष दर्शाई गई है। जबकि हैदर के चचेरे भाई सैय्यद सलमान हैदर ने बताया कि हैदर की उम्र 18 वर्ष से अधिक है। बालिग होने के बाद से ही उसने स्कूल में पढ़ाना शुरू किया था।

उधर, एसपी रविशंकर छवि का कहना है कि बलात्कार, पॉस्को एक्ट और दलित उत्पीडन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी हैदर की तलाश की जा रही। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्कूल में तोड़फोड़ के मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed