फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sexually assaulted to girl after kidnapping in jaunpur

यूपीः पहले भाई को भेज दिया दुकान, फिर अगवा कर आठ साल की बहन के साथ किया दुष्कर्म

Tue, 06 Nov 2018 10:57 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Tue, 06 Nov 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Sexually assaulted to girl after kidnapping in jaunpur
demo pic
दो युवकों ने एक आठ साल की बालिका के भाई को पान मसाला लेने दुकान पर भेज दिया और अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका सुबह से गायब थी शाम को गरियांव बाजार मे मिली। मामले में पुलिस की भूमिका गैर जिम्मेदाराना रही। घटना यूपी के जौनपुर जिले की है।
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले के निवासी परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी और बेटा सुबह जंघई और स्टेशन को मिलाने वाले मार्ग पर बैठे थे। इसी दौरान दो युवक आए और बेटे को दुकान पर पान मसाला लेने भेज दिया और बेटी को लेकर चले गए।
विज्ञापन


वह जब लौटा तो उसकी बहन वहां पर नहीं थी। उसने इस बात की जानकारी परिजनों को दी तो वह घबरा गए। बलिका के परिजन तुरंत थाने गए और घटना की जानकारी दी। शाम को पुलिस को किसी ने सूचना दी कि गरियांव बाजार में आठ साल की मासूम लड़की बिलख रही है और कपड़ों पर खून के दाग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की भूमिका गैर जिम्मेदाराना

Sexually assaulted to girl after kidnapping in jaunpur
UP Police
पुलिस गरियांव बाजार से बालिका को ले आई लेकिन अस्पताल या थाने ले जाने के बजाए घर पर छोड़ दिया और हिदायत दी कि कहीं पर भी इसका इलाज करा लो। परिजन एक बालिका को एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां से उसे सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

रात को 10 बजे परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले आए तो मासूम बेहोश हो गई। थोड़ी देर के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। बालिका की हालत देखकर डाक्टरों ने जौनपुर रेफर कर दिया है। सीओ मछली शहर अवधेश शुक्ल का कहना है मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed