फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sexual harassment with six year old girl in jiyanpur azamgarh

छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, लहुलुहान हाल में छोड़कर फरार हुए आरोपी

Sat, 25 Jan 2020 12:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 25 Jan 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Sexual harassment with six year old girl in jiyanpur azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। मासूम बच्ची का हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली छह वर्षीया मासूम बच्ची के साथ शुक्रवार की देर रात अज्ञात युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मासूम को घटना स्थल पर ही लहुलुहान हाल में छोड़ कर फरार हो गया। रात में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को पहले उसके घर ले गई फिर उसे जिला महिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


छह वर्षीया मासूम शुक्रवार की रात घर के बाहर स्थित बारामदे में सो रही थी। रात लगभग 12 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उसे सोते हुए ही मुंह दबा कर पड़ोस में स्थित चट्टी के पास ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर लहुलुहान व अर्ध बेहोशी की हाल में उसे छोड़ कर फरार हो गया। रात में लगभग डेढ़ बजे ग्रामीणों को बच्ची के सिसकने की आहट सुनाई दी। जिस पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। 100 नंबर को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस बच्ची से उसके घर का पता पूछ कर पहले घर ले गई, जहां से परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और फिर सुबह में जिला महिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलने पर शनिवार की सुबह डीआईजी सुबास चंद्र दूबे, एसपी त्रिवेणी सिंह भी महिला अस्पताल पहुंच कर बच्ची का हाल लिया। इस दौरान बच्ची से पूछताछ भी की गई। डीआईजी ने कहा कि तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तार करने का निर्देश दिया जा चुका है। एसपी ने बताया कि बच्ची आरोपी को पहचान रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed