यूपी: नवविवाहिता को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को धरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में एक नवविवाहिता महिला के साथ कई दिनों तक दुराचार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जिले के चौरी थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता को बंधक बना लिया और उसके साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म किया। युवती की शादी तीन महीने पहले हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
परिजनों के अनुसार गांव का ही युवक विवाहिता को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। पांच दिन पहले अचानक विवाहिता गायब हो गई। पहले तो मायके वालों को लगा कि वह ससुराल गई होगी, लेकिन ससुराल में पूछताछ की तो वहां न होने के बारे में पता चला।
इसके बाद परिजनों ने युवती की तलाश शुरू की। इस दौरान परिजनों को उस युवक के बारे में पता चला। युवती की मां चौरी थाने के प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान से शिकायत की। मां की शिकायत पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने विवाहिता युवती को बरामद कर लिया। शुक्रवार की देर शाम को पीड़िता का मेडिकल कराया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।