फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seized five tons of stolen crude palm oil

चोरी का पांच टन क्रूड पाम आयल जब्त

Tue, 09 Feb 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 09 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Seized five tons of stolen crude palm oil
 लंका पुलिस ने दो पिकअप में 22 ड्रम में लदा चोरी का पांच टन क्रूड पाम ऑयल (अशोधित तेल) बरामद कर दो लोगों को करौंदी चौराहे के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी टैंकरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। इस मामले में फूलपुर की एक तेल निर्माता कंपनी की संदिग्ध भूमिका भी सामने आई है। लंका पुलिस के अनुसार चोरी का एक टन क्रूड पाम ऑयल फूलपुर की इसी तेल कंपनी से ही बरामद हुआ है। इसे लेकर कंपनी के मालिक सहित तीन अन्य लोगों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन


लंका थानाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि पांच फरवरी को जौनपुर की झूला फैक्ट्री की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था कि मुगलसराय से 18 टन क्रूड पाम ऑयल लेकर टैंकर उनके यहां के लिए चला था, लेकिन रास्ते में ही सात टन तेल गायब हो गया। लंका एसओ ने बताया कि मामले की जांच की गई तो पता चला कि करौंदी चौराहे से दो पिकअप 22 ड्रम क्रूड पाम ऑयल लेकर गुजरने वाले हैं।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी चितईपुर संजय सिंह को लेकर घेरेबंदी की गई तो सोमवार को दो पिकअप ड्रम लादकर जाते दिखाई दिए। तलाशी ली गई तो सूचना सही निकली। दोनों चालकों की शिनाख्त आरा निवासी हरेंद्र पांडेय और चंदौली के जीतेंद्र यादव के तौर पर हुई है। दोनों ने बताया कि वे क्रूड पॉम आयल लेकर जाने वाले टैंकरों से चोरी करने वाले गिरोह से ताल्लुकात रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिकअप से 10 लाख रुपये मूल्य का पांच टन आयल बरामद हुआ है। दोनों से पूछताछ के आधार पर फूलपुर की तेल कंपनी में छापेमारी की गई तो वहां से चोरी का एक टन क्रूड पॉम आयल बरामद हुआ। मामले में उसी तेल निर्माता कंपनी के मालिक, चौकाघाट निवासी एक शख्स सहित तीन अन्य की संदिग्ध भूमिका सामने आई है। जल्द ही इन तीनों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed