फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Satisfaction and lamp had Siva was murder of Seth

संतोष और दीपक ने की थी शिव सेठ की हत्या

Sun, 22 Nov 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 22 Nov 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
Satisfaction and lamp had Siva was murder of Seth

 तुलसीपुर में चार नवंबर को हुई भाजपा पार्षद शिव सेठ की हत्या पैसे के लेनदेन के विवाद में लक्सा थाने के हिस्ट्रीशीटर संतोष शुुक्ला और दीपक वर्मा ने की थी।

विज्ञापन

घटना में संतोष, दीपक समेत कुल पांच बदमाश शामिल थे। करीब दस दिन पहले से उनकी रेकी की जा रही थी। एसटीएफ ने शनिवार को कमच्छा तिराहे से वारदात में शामिल अनिल सोनकर, संतोष सोनकर और गौतम नंदी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

 उनके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, तीन मोबाइल और एक बाइक भी बरामद की। किस बात को लेकर पैसे के लेनदेन का विवाद था, इसकी जानकारी संतोष और दीपक की गिरफ्तारी के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्सा के रामापुरा से भाजपा पार्षद शिव सेठ की चार नवंबर की रात भेलूपुर के तुलसीपुर में मोती झील के पास गोली मार हत्या कर दी गई थी। रात में ककरमत्ता स्थित घर जाते समय घटना को अंजाम दिया गया था।
 बदमाशों ने उन्हें रोक कर तीन गोलियां मारी थीं। जिला पुलिस और एसटीएफ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी।
एसटीएफ के एसएसपी के निर्देश पर एसटीएफ की वाराणसी इकाई मामले की पड़ताल कर रही थी। सर्विलांस की मदद से वारदात के दिन घटनास्थल के आसपास संचालित हो रहे मोबाइल नंबरों की पड़ताल शुरू की गई।
सर्विलांस की मदद से ही पता चला कि घटनास्थल पर लक्सा निवासी संतोष शुक्ला, लक्सा के नई बस्ती निवासी दीपक वर्मा, भेलूपुर के किरहिया निवासी अनिल सोनकर उर्फ गुड्डु, जद्दूमंडी निवासी गौतम नंदी और संतोष सोनकर मौके पर मौजूद थे।
शनिवार की दोपहर मुखबिर के जरिए एसटीएफ को सूचना मिली कि अनिल सोनकर, संतोष सोनकर और गौतम नंदी कमच्छा तिराहे पर मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया।
दीपक वर्मा का मामा लालू वर्मा 2008 में नोएडा में हुई पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर शैलेश सिंह, विपिन राय, सुुनील कुमार वर्मा, वृंदावन राय, राहुल सिंह आदि शामिल थे।
वारदात की तह में लेन-देन के विवाद की जानकारी सामने आई है लेकिन यह विवाद किन मसलों से जुड़ा था यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
 हिस्ट्रीशीटर संतोष शुुक्ला और दीपक वर्मा की गिरफ्तारी के बाद सारे तथ्य खुल जाएंगे। पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना की जड़ में गोलू हत्याकांड है।

शिव का चचेरा भाई नागेंद्र का लक्सा निवासी गोलू की हत्या में नाम आया था। नागेंद्र ने हिस्ट्रीशीटर संतोष शुक्ला के जरिये ही गोलू की हत्या कराई थी।
 पता चला था कि बाद में पैसे के लेन-देन को लेकर उनमें विवाद हो गया था। पुलिस का कहना है गिरफ्तार गौतम नंदी ऑटो चलाता है। अनिल और संतोष कैटरिंग का काम करते हैं।
अनिल भेलूपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हेमंत मौर्या का बेहद करीबी बताया गया है। पिछले काफी समय से तीनों संतोष शुक्ला और दीपक के संपर्क में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed