फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RPF Commandant suspended three soldiers on charges of pushing young man by train in ghazipur

ट्रेन से युवक को धक्का देने के वाले सिपाहियों पर कार्रवाई, आरपीएफ कमांडेंट ने तीनों को सस्पेंड किया

Sat, 10 Aug 2019 09:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Aug 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
RPF Commandant suspended three soldiers on charges of pushing young man by train in ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में चलती ट्रेन से एक छात्र को धक्का देने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी के कमांडेंट ऋषि पांडेय ने आरोपी तीन सिपाहियों को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। इन सिपाहियों में वीरेंद्र कुमार, विजय कुमार राय और धर्मेंद्र सिंह को दोषी पाया गया।

विज्ञापन


सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। सिपाहियों के निलंबन आदेश से आरपीएफ निरीक्षक को भी अवगत कराया गया है।

शुक्रवार को युसूफपुर-शहबाजकुली रेलवे स्टेशन के बीच मीरगंज रेलवे क्रासिंग के पास सद्भावना अप ट्रेन से छात्र संजय कुमार बिंद(25) को आरपीएफ के जवानों ने चेन पुलिंग का आरोप लगाते हुए चलती ट्रेन से धक्का देकर गिरा दिया था। युवक को नंदगंज थाने के टड़वां गांव जाना था। ट्रेन से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed