{"_id":"5b3f92cb4f1c1b0d278b4d2a","slug":"robbery-with-lady-constable-near-police-line-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारसः पुलिस लाइन के पास महिला सिपाही से बदमाशों ने छीना मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनारसः पुलिस लाइन के पास महिला सिपाही से बदमाशों ने छीना मोबाइल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 06 Jul 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
demo pic
बनारस में बदमाश इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब पुलिस वालों को ही निशाना बनाने लगे हैं। ताजा मामला शहर के पुलिस लाइन के पास का है। यहां पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाश सरेराह एक महिला सिपाही का मोबाइल छीन कर फरार हो गए।
लोगों का कहना था कि जब पुलिस लाइन गेट और थाने के समीप बदमाश इस कदर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं तो जिले के दूरदराज के इलाकों में कानून व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस घटना ने जिले की पुलिस की कार्यशैली और कानून के डर की कलई खोल कर रख दी।
चोलापुर थाना पर तैनात सिपाही लक्ष्मी यादव ने बताया कि शुक्रवार को वे ड्यूटी से खाली होकर बस से पुलिस लाइन के समीप उतरकर अपने क्वार्टर की ओर जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश उनके हाथ से मोबाइल छीन कर पांडेयपुर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
प्रकरण जानकारी में आने पर पुलिस लाइन चौराहा के आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर कैंट पुलिस बदमाशों को चिह्नित करने में जुटी हुई थी।

Trending Videos
महिला से छीनी चेन
demo pic
उधर, मंडुवाडीह थाना अंतर्गत मड़ौली निवासी मुकेश सोनकर अपनी पत्नी अनीता के साथ शुक्रवार की रात एक बजे के लगभग शादी समारोह से घर जा रहे थे।
सिगरा थाना से साजन तिराहा की ओर बढ़ने पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने अनीता के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली और भाग निकले। अनीता ने बताया कि चेन की कीमत 45 हजार रुपये से ज्यादा थी।
सौ नंबर पर दी गई सूचना के आधार पर सिगरा पुलिस घटनास्थल के आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों को चिह्नित करने में जुटी हुई थी।
बता दें कि इससे पहले गुरुवार की ही रात बाइक सवार बदमाशों ने महमूरगंज क्षेत्र में शिक्षिका प्रमिला पाठक की चेन सरेराह छीन ली थी।