फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Real estate business flown three million

रियल एस्टेट कारोबारी के तीन लाख उड़ाए

Sat, 22 Aug 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 22 Aug 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
Real estate business flown three million
लंका पुलिस पिकेट से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक मेडिकल स्टोर के पास खड़ी रियल एस्टेट कारोबारी अबुंज चतुर्वेदी की स्कॉर्पियो का शीशा दिनदहाड़े काट कर तीन उचक्के तीन लाख रुपये तथा चार लाख के स्टांप पेपर से भरे दो बैग ले उड़े। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से छानबीन शुरू कर दी। शाम को स्टांप पेपर से भरा बैग लंका क्षेत्र से ही बरामद हो गया। पूछताछ के लिए एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन


भेलूपुर थाना क्षेत्र के संतगोपाल नगर निवासी रियल एस्टेट कारोबारी अंबुज चतुर्वेदी का लंका के रश्मि नगर कालोनी मोड़ के पास मेडिकल स्टोर है। शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे वह अपनी स्कॉर्पियो से दूकान पर पहुंचे। गाड़ी लॉक कर वह दूकान में चले गए। इसी बीच तीन उचक्कों ने गाड़ी की दाहिनी तरफ का बीच का शीश काट कर रुपयों और स्टांप से भरा बैग उड़ा लिया। करीब आधे घंटे बाद जब कारोबारी दूकान से निकले तो घटना की जानकारी हुई। कारोबारी के मुताबिक एक बैग में तीन लाख रुपये नगदी तथा दूसरे बैग में चार लाख का स्टांप पेपर रखा था।
विज्ञापन


शनिवार को उन्हें एक भूमि की रजिस्ट्री करानी थी। घटना की सूचना पर लंका थानाध्यक्ष तथा सीओ भेलूपुर मौके पर पहुंचे। गाड़ी का मुआयना करने के बाद पुलिस मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में घटना को अंजाम देने वाले तीन युवक देखे गए हैं, जिनकी उम्र 20 से 25 साल है। घटनास्थल पर मौजूद कारोबारियों का कहना था कि लंका क्षेत्र में चोरों और उचक्कों ने आतंक मचा रखा है लेकिन पुलिस को इसकी परवाह नहीं है। सीओ भेलूपुर का कहना था कि उचक्कों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed