फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rape with minor girl in varanasi while she was sleeping

शर्मनाकः सोती हुई मासूम को घर से उठा ले गया, खुद को बताया भूत और किया दुष्कर्म

Wed, 29 Aug 2018 10:14 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 29 Aug 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
Rape with minor girl in varanasi while she was sleeping
 बच्चियों के साथ होने वाली अमानवीय घटना से बनारस फिर शर्मसार हुआ है। खुद को भूत बताकर एक दरिंदे ने चार साल की बच्ची से दुराचार किया। रात एक बजे हैवानियत के बाद वह उसे बाजरे के खेत में छोड़कर भाग गया। खून से लथपथ बच्ची रोते हुए घर आई तो परिजनों की नींद खुली। मंगलवार को बच्ची को सात घंटे उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली।
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण, दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव  की है। यह वारदात सोमवार आधी रात को हुई। बच्ची घर के बरामदे में अपने दादा के पास की चारपाई पर बड़ी बहन के साथ सोई थी। रात एक बजे के करीब कोई बच्ची को उठाकर गांव के पास ही बाजरे के खेत में ले गया।
विज्ञापन


खून से लथपथ सहमी बच्ची रोते हुए खुद ही घर पहुंची तो परिवार की नींद खुली। बच्ची ने बताया कि दरिंदे ने उसे कई थप्पड़ मारे और खुद को भूत बताकर उससे दुराचार किया। साथ ही धमकी दी कि घर जाकर चुपचाप सो जाना। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्ची को कबीरचौरा स्थित जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घटना की जानकारी मिलने पर आईजी रेंज विजय सिंह मीना और एसएसपी आनंद कुलकर्णी अस्पताल पहुंचे और बच्ची के परिजनों से मिले। पुलिस ने इस मामले में गांव के पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इनमें से तीन को बाद में छोड़ दिया गया। दो की बच्ची से शिनाख्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed