{"_id":"596387704f1c1b450a8b4837","slug":"rape-with-girl-for-three-years-in-bhadohi-by-fraudulent-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर तीन साल तक करता रहा बलात्कार, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर तीन साल तक करता रहा बलात्कार, केस दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
Updated Mon, 10 Jul 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के भदोही जिले में नौकरी का झांसा देकर एक किशोरी के साथ तीन साल तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका गर्भपात कराने के बाद डांटकर भगा दिया।
विज्ञापन
किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को वाराणसी के मिर्जामुराद थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष किशोरी का बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन
घटना भदोही के ऊंज थानाक्षेत्र के एक गांव की है। थानाक्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसकी पुत्री के साथ तीन साल तक कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इससे वह गर्भवती हो गई तो उसने गर्भपात करवा दिया। विरोध करने पर धमकी देकर भगा दिया। आरोप है कि महिला ने अपनी बड़ी पुत्री की शादी आरोपी के छोटे भाई के साथ की थी। इसी संबंध के चलते आरोपी ने छोटी पुत्री से संबंध बनाकर तीन साल तक शारीरिक शोषण किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 313, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ऊंज नवीन तिवारी ने बताया कि पीड़िता की माता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का बयान कराया गया।
ज्ञानपुर क्षेत्राधिकारी रामकरण ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।