फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   purvanchal top list criminal ajay mardah taking in police custody

पूर्वांचल का कुख्यात अजय मरदह हिरासत में, भाजपा विधायक ने किया कार्रवाई का विरोध

Fri, 07 Apr 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 07 Apr 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
purvanchal top list criminal ajay mardah taking in police custody
लैंडमार्क टॉवर के एक फ्लैट में कुख्यात अजय सिंह मरदह को हिरासत में लेकर जाती पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल जेल में निरुद्ध एमएलसी बृजेश सिंह के करीबी कुख्यात अजय कुमार सिंह मरदह उर्फ गुड्डू और उसके एक साथी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बुधवार की रात से गुरुवार की सुबह तक चली साढ़े नौ घंटे की लंबी घेरेबंदी के बाद पुलिस दोनों को वाराणसी के चांदमारी स्थित लैंडमार्क टॉवर के फ्लैट से हिरासत में ले पाई।
विज्ञापन


अजय के साथी की शिनाख्त उसके रिश्तेदार सन्नी सिंह के तौर पर हुई है। फ्लैट पर पहुंचे सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। हिरासत में लेने का कारण पूछने पर पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने दावा किया कि बसपा नेता रामबिहारी चौबे हत्याकांड में पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ के लिए अजय मरदह को ले जाया जा रहा है। अजय पर विभिन्न थानों में हत्या सहित अन्य आरोपों में कुल 21 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौबेपुर थाना क्षेत्र के श्रीकंठपुर निवासी रामबिहारी चौबे की चार दिसंबर 2015 को घर पर ही बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। चंदौली की सकलडीहा विधानसभा से 2012 में बसपा से चुनाव लड़ चुके रामबिहारी चौबे एमएलसी बृजेश के करीबियों में गिने जाते थे।

इससे आशंका जताई गई कि बृजेश से बदला लेने के लिए उनके धुरविरोधी इंद्रदेव सिंह उर्फ बीकेडी ने इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि रामबिहारी चौबे के पुत्र अमरनाथ चौबे ने किसी को नामजद न करते हुए अज्ञात के खिलाफ चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। तब से अब तक पुलिस की जांच किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई है। 

हत्याकांड मामले में आएगा नया मोड़

purvanchal top list criminal ajay mardah taking in police custody
भाजपा विधायक सुशील सिंह ने किया कार्रवाई का विरोध - फोटो : अमर उजाला
अब कुख्यात अजय मरदह को हिरासत में लिए जाने से मामले में नया मोड़ आ गया है। अजय भी बृजेश के करीबियों में है। फिलहाल शिवपुर के लैंडमार्क टॉवर के फ्लैट में ठिकाना बनाए अजय मरदह को हिरासत में लेने के लिए शिवपुर और चौबेपुर पुलिस ने बुधवार की रात में ही छापेमारी की लेकिन फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला।

फ्लैट में मौजूद किसी महिला ने जवाब दिया कि अजय घर पर नहीं है और वह अकेली है। हालांकि पुलिस गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे तक फ्लैट घेरे रही। भाजपा विधायक सुशील सिंह नौ बजे के करीब अपने अधिवक्ता के साथ यहां आए तब फ्लैट का दरवाजा खुला।

विधायक के विरोध को दरकिनार करते हुए पुलिस ने फ्लैट से अजय और सन्नी को हिरासत में ले लिया। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर अजय और उसके साथी को एक महत्वपूर्ण मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed