दबंगों ने दलित बस्ती में किया हमला, लोगों ने ईंट-पत्थर मार खदेड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में चुनावी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। इस मामले में कुछ बदमाशों ने दलित बस्ती पर हमला कर दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल बिलरियागंज सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया है।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में मंगलवार रात को चुनावी रंजिश को लेकर बदमाशों ने मारपीट की। गद्दोपुर निवासी शिव चंद्र राम ने आरोप लगाया है कि किसी गांव के दबंग किस्म के लोगों ने दर्जनों बदमाशों ने की मंगलवार रात साढ़े 9 बजे चुनावी रंजिश को लेकर घर पर धावा बोल दिया।
इस दौरान बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटकर घर के पांच सदस्यों को घायल कर दिया। घर और पड़ोस की महिलाओं ने जब ईंट-पत्थर बरसाए तो दबंग घर की महिलाओं और पुरुषों को जातिसूचक गालियां देते हुए भाग गए।
मारपीट में दयानाथ(50), माया(38), शिवचंद(40) राजकुमार(18), अनीता (30)आदि लोग घायल हो गए, जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में भर्ती हैं। इसमें पुलिस ने बुधवार को एक पक्ष से 11 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष से 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। एक पक्ष से शिवचंद राम ने गद्दोपुर गांव के आशीष सिंह, अंकित, शुभम, अशोक, विशाल, ओमकार, अरुण, निखिल, अभिषेक, रजत, समीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
दूसरे पक्ष से विशाल सिंह ने अपने गांव के ही अमित, शिवचंद, दयाराम, मायाराम, सनी, प्रदीप, संदीप, मिथिलेश और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मारपीट में दोनों पक्षों से लोग घायल हैं।