फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   prisinor protest against not provide good good in district jail ballia

घटिया खाना देने का आरोप लगाकर कैदियों ने जेल में जमकर काटा बवाल, ईंट-पत्थर भी चलाए

Sat, 31 Aug 2019 09:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 31 Aug 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
prisinor protest against not provide good good in district jail ballia
मौके पर मौजूद पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिला कारागार में निरुद्घ कैदियों ने शनिवार की दोपहर भोजन मानक के अनुसार नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा। इस दौरान कुछ कैदियों ने भोजन का बहिष्कार कर दिया तो कुछ कारागार प्रशासन के विरुद्घ नारेबाजी करने लगे। बताया जा रहा है कि कैदियों ने ईंट-पत्थर भी चलाए।

विज्ञापन


यह देख जेल प्रशासन सिविल पुलिस व पीएसी को बुला लिया। जिसके बाद कैदी घंटों बाद शांत हुए। उधर, सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार दुबे, सीओ सिटी एके सिंह, कोतवाल विपिन सिंह मौके पर पहुंच घटना की जांच की और कैदियों व जेल प्रशासन से वार्ता कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो भोजन एक बहाना था, कैदियों ने गुरुवार की देर रात जिला कारागार में निरुद्घ छह कैदियों के गैर जनपद के कारागार में शिफ्ट करने तथा शनिवार को जेल के बैरकों में सघन चेकिंग को लेकर बवाल काटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि जिला कारागार से गुरुवार की देर रात पुलिस सुरक्षा में विभिन्न मामलों में आरोपी छह अपराधियों को गैर जनपद के कारागार में स्थानांतरित किया गया था। यह कैदी गैर जनपद जाने के लिए वाहन पर नहीं चढ़ रहे थे। जिसके बाद काफी संख्या में पुलिस फोर्स बुलाई गई थी। जिसके बाद सभी आरोपी वाहन पर चढ़े। जिन्हें रातों रात गैर जनपद कारागार में शिफ्ट किया गया था।

यह कैदी विभिन्न मामलों में आरोपी थे, जो कारागार में माहौल को आए दिन खराब करते रहते थे। इसके अलावा कुछ और कैदियों की सूची जेल प्रशासन द्वारा तैयार की जा रही थी। शनिवार को जेल प्रशासन द्वारा बैरकों का सघन अभियान चलाकर चेकिंग आरंभ किया गया।

उन्हें यह डर हो गया कि कहीं बैरक से कुछ पकड़ में न आ जाय। इसको लेकर कैदियों ने शनिवार की दोपहर भोजन मानक व समय से न मिलने का आरोप लगाते हुए जेल प्रशासन के विरुद्घ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कुछ कैदियों ने भोजन का बहिष्कार कर दिया। यहां तक कि ईट-पत्थर भी चलाया।

यह देख जेल प्रशासन अलर्ट हो गया और उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए सिविल पुलिस व पीएसी को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस व पीएसी के साथ बंदीरक्षकों ने मोर्चा संभाला। जिसके बाद कैदी शांत हुए। वहीं मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार दुबे, सीओ सिटी एके सिंह ने कैदियों व जेल प्रशासन से वार्ता कर समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। जबकि कुछ मामले को त्वरित निस्तारण कराया।

इस बाबत नगर मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि कैदियों का कहना था कि जेल प्रशासन द्वारा मानक के अनुसार तथा समय से भोजन नहीं दिया जाता है। जेल में शौचालय की कमी है, बैरक के पास जलजमाव लगा हुआ है। इन समस्याओं को दूर करने की मांग की। बताया कि जो त्वरित दूर होने वाली समस्या थी, उसे तत्काल दूर कराया गया। कुछ समस्या ऐसी थी, उसे उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए दूर कराने का आश्वासन दिया गया। अब मामला पूरी तरह शांत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed