{"_id":"5b8d944b42c79246675323b4","slug":"predator-looted-ganga-kaveri-express-passengers-told-story-on-varanasi-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा-कावेरी एक्सप्रेस में डकैतों का कहर, काशी दर्शन को आ रहे यात्रियों पर बोला धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा-कावेरी एक्सप्रेस में डकैतों का कहर, काशी दर्शन को आ रहे यात्रियों पर बोला धावा
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 04 Sep 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित यात्री
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग के पनहाई स्टेशन के आउटर पर रविवार की रात करीब डेढ़ बजे बंदूकों और चाकुओं से लैस डकैतों ने सुपरफास्ट गंगा-कावेरी एक्सप्रेस ट्रेन में धावा बोला। स्लीपर कोच में यात्रियों को पीट कर करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा की डकैती डाली।
सोमवार को बनारस के कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन में यात्री डरे, सहमे नजर आए। डकैती का शिकार यात्रियों खासकर महिलाओं ने अपनी आप बीती सुनाई। ज्यादातर यात्री बलिया, मऊ, गाजीपुर के रहे। जीआरपी कैंट ने यात्रियों का बयान दर्ज किया।
चेन्नई से छपरा आ रही ट्रेन में बड़ी संख्या में हथियार बंद डकैत घुस गए और उन्होंने जमकर लूटपाट की। इस दौरान विरोध करने वाले यात्रियों को घायल भी कर दिया। जब रविवार की सुबह यह ट्रेन कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची तो जीआरपी के सिपाहियों ने यात्रियों का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
शेखा पंडौली (बलिया) दुर्गेश पांडेय और खुटवा (बलिया) निवासी उनकी बहन कुसुम मिश्रा ने बताया कि अचानक 10 से 15 लोग बोगी में घुस गए और लोगों को मारपीट कर उनके आभूषण तथा पैसे छीनने लगे। विरोध करने पर कई को मारा पीटा भी। कुछ लोगों को चाकू से घायल कर दिया।
मऊ के अमिला की रहने वाली श्वेता की आंखों में खौफ साफ नजर आ रहा था। उन्होंने बताया कि डकैत गले का मंगलसूत्र, यहां तक कि कान की बाली इत्यादि निर्ममता पूर्वक छीन ले रहे थे। मनियर, बलिया के सुगन कुमार, नोनहरा (गाजीपुर) सर्वेश सिंह यादव ने आप बीती सुनाई। कुछ महिला यात्री तो घटना का जिक्र कर रो पड़ीं।