{"_id":"5f4ccbb88ebc3e3d1678547e","slug":"police-revealed-of-old-man-murder-mirzapur-case-son-killed-his-father-for-property-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: बेटा ही निकला पिता का कातिल, हत्या करने की वजह का पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मिर्जापुर: बेटा ही निकला पिता का कातिल, हत्या करने की वजह का पुलिस ने किया खुलासा
Mon, 31 Aug 2020 03:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 31 Aug 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के खाजगीपुर गांव में हुए हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि पुत्र ने ही जमीन-जायदाद के लिए पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
29 अगस्त की रात खागजीपुर गांव निवासी रामवृक्ष पटेल(55) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने रामवृक्ष की पत्नी का कपड़े से मुंह ढक दिया था। हत्या के बाद पुलिस मृतक की पत्नी बिंदु देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी।
विज्ञापन
छानबीन में पुलिस को पता चला कि पुत्र ने ही पैतृक संपत्ति में हिस्सा न पाने की रंजिश के कारण पिता की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी पुत्र जय हिंद पटेल और हत्या में शामिल उसके साथी अजीत कुमार मौर्या को आनंदीपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन