फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police revealed in murder case of chandauli friend killer for stealing generator

पुलिस ने किया खुलासा: किस तरह दोस्त ने सिर्फ जनरेटर के लिए की थी हत्या

Mon, 07 Sep 2020 01:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 07 Sep 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Police revealed in murder case of chandauli friend killer for stealing generator
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चन्दासी स्थित एक गैराज में मोटर मैकेनिक की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने उसके साथी विनोद विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने जनरेटर चोरी के लिए अपने साथी की हत्या की थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल एंगेल को बरामद कर आरोपी के सोमवार को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि 31 अगस्त को चन्दासी स्थित एक गेराज में नई बस्ती महमूदपुर निवासी आमिर का शव मिला था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। मृतक के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने विनोद निवासी सूजाबाद रामनगर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन



इसके बाद पुलिस ने रविवार को मुखबीर की वाराणसी के चौबेपुर के पास स्थित नेवादा चौराहे के पास से पकड़ लिया। मुगलसराय कोतवाली लाकर पूछताछ में विनोद ने बताया कि 30 अगस्त के वह छुट्टी से वापस काम के लिए गेराज पर पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर काम के बाद रात में आमिर घर खाना लेने के लिए चला तब उसने ठेके पर जाकर शराब पी ली। इसके आमिर के वापस आने के दोनों ने एक साथ खाना खाया। खाना खाने के बाद उसके मन में जनरेटर चोरी करने का ख्याल आया। पकड़े जाने के डर से उसने वहां रखे एंगल से आमिर के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी के पास से आमिर की मोटरसाइकिल मोबाइल व कत्ल के इस्तेमाल एंगल बरामद कर लिया। इस दौरान टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा, एसआई सतेंद्र विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह, प्रह्लाद सिंह, कांस्टेबल शैलेंद्र उपाध्याय, गौरव सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed