फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police reveal murder case of child in azamgarh

यूपी : रिश्ते की बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से की मासूम की हत्या, ये बताई वारदात की वजह

Fri, 26 Apr 2019 07:43 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 26 Apr 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
Police reveal murder case of child in azamgarh
प्रेमी के साथ पकड़ी गई आरोपी बहन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमदगढ़ में 24 अप्रैल को एक चार साल की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया था। मासूम बच्ची की हत्या का खुलासा पुलिस ने दो दिन के अंदर ही कर दिया। अदिति की हत्या उसकी रिश्ते की बहन ने ही की थी।

विज्ञापन


आजमगढ़ के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी राम प्रसाद मौर्य की चार वर्षीया बेटी अदिति मंगलवार को घर के पास से ही गायब हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी तलाश की। नहीं मिलने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। बुधवार की सुबह बच्ची का शव घर के पीछे स्थित खंडहरनुमा मकान से मिला।
विज्ञापन


शव मिलने की सूचना पर एसपी त्रिवेणी सिंह, एसपी सिटी कमलेश बहादुर सिंह, डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के पेट पर घूंसे से प्रहार करने और गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि पेट पर घूंसे के प्रहार के चलते बच्ची का लीवर भी फट गया था। घटना के बाद से ही पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई थी। जिस दुपट्टे से बच्ची का गला घोंटा गया था वह बच्ची के घर का ही था। इस वजह स शक परिजन के इर्द-गिर्द ही घूम रहा था। 

इस वजह से बहन पर पुलिस को हुआ शक

Police reveal murder case of child in azamgarh
अदिति (फाइल फोटो) और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

एसपी त्रिवेणी सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि जांच पड़ताल के दौरान ही यह बात सामने आई कि पड़ोसी सत्येंद्र मौर्य पुत्र श्याम नारायन का अदिति के रिश्ते की बहन से प्रेम प्रपंच था और उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। अदिति किसी से कुछ कह न दे, इस वजह से दोनों ने मिलकर बच्ची का गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को खंडहर में फेंक दिया।

एसपी ने यह भी बताया कि बच्ची के गायब होने के बाद परिवार के सभी सदस्य रो रहे थे वहीं हत्यारोपित रिश्ते की बहन के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी, जिसके चलते ही पुलिस का शक उस पर गया और जब सारे साक्ष्य मिल गये तो दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। जिसमें दोनों ने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया। 

शुरू से ही पड़ोस और परिवार के बीच घूम रही थी कहानी

पहले ही दिन मासूम बच्ची की हत्या के पीछे परिवार या पड़ोस के लोगों के हाथ होने की बात सामने आ रही थी। अब पुलिस ने सारे साक्ष्य एकत्र कर मासूम की हत्या के आरोप में उसके रिश्ते की बहन और पड़ोस के रहने वाले उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बहन 12वीं की छात्रा है तो वहीं उसका प्रेमी कूबा पीजी कॉलेज से बीएससी कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed