{"_id":"693a1bbb265d7b1cb0df771618f9205f","slug":"police-raiding-the-home-of-party-leader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के घर पुलिस की दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता के घर पुलिस की दबिश
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर के डॉ. सुधीर कुमार सिंह के घर में घुसकर मारपीट, धमकाने और कनपटी पर असलहा सटाने के मामले में गुरुवार को चार थानोें की फोर्स, पीएसी और क्यूआरटी के साथ सीओ कैंट ने सपा नेता हिरन सिंह के घर पर छापेमारी की।
पुलिस को घर पर सिर्फ सपा नेता की मां मिलीं। सूत्रों के अनुसार पुलिस की छापेमारी की भनक हिरन को पहले ही लग गई थी। टकटकपुर स्थित अजय बिहार कॉलोनी निवासी डॉ. सुधीर कुमार सिंह का आरोप है कि उनके मकान की निर्माणाधीन चहारदीवारी को पीछे करने के लिए हिरन सिंह दबाव बना रहे थे।
इसी रंजिश में उन पर हमला किया। गुरुवार को क्षेत्राधिकारी कैंट राजकुमार यादव की अगुवाई में भारीभरकम पुलिस बल हिरन सिंह को गिरफ्तार करने उनके हंस नगर कॉलोनी (टकटकपुर) स्थित घर पहुंचा लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस ने कॉलोनी में लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से कहा कि हिरन मुकदमे में वांछित है। उसके बारे में कोई भी सूचना पुलिस को दी जा सकती है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि हिरन सिंह के घर पर सीओ कैंट के नेतृत्व में फोर्स गई थी लेकिन वह नहीं मिले। घर पर सिर्फ उनकी मां मिली। जल्द गिरफ्तारी होगी।