फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police raided many places recovered Tractor in sonbhadra firing incident

सोनभद्र हत्याकांड : कई स्थानों पर छापेमारी कर ट्रैक्टरों को किया बरामद, अब तक गिरफ्त में आए 41 आरोपी

Sun, 28 Jul 2019 12:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 28 Jul 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
police raided many places recovered Tractor in sonbhadra firing incident
घटना के दौरान का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के उभ्भा में दस लोगों की हत्या में शामिल आरोपियों को पकड़ने एवं कब्जा के लिए गए ट्रैक्टरों को बरामद करने के लिए शनिवार को दलबल के साथ सिटी सीओ डॉ केजी सिंह ने मूर्तिया, ढोलो, कन्हारी और इमलीपोखर समेत अन्य गांवों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने कई ट्रैक्टरों को बरामद कर कोतवाली ले गई। वहीं पुलिस को चकमा देकर अभियुक्त हेमचंद कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन


घोरावल कोतवाल सीपी पांडेय, पन्नूगंज एसओ राम नारायण, जुगैल एसओ उदय सिंह के साथ सीओ ने मूर्तिया, ढोलो, कन्हारी और इमलीपोखर, सपही समेत अन्य गांवों में छापेमारी कर उभा में विवादित भूमि की जोतकोड़ करने के लिए कई ट्रैक्टरों को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी खुद ट्रैक्टरों को चलाते हुए कोतवाली ले गए। इस दौरान पुलिस ने कुछ ग्रामीणों से घटनास्थल पर कौन-कौन लोग गए थे। समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी हासिल की। सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि फरार अभियुक्तों को पकड़ने और विवादित भूमि को जोतने के लिए गए ट्रैक्टरों को बरामद करने के लिए छापेमारी जारी है। फरार चल रहा अभियुक्त हेमचंद्र कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़, एमपी से हो रही संदिग्धों की आमद :
कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में 17 जुलाई को जमीन संबंधी विवाद में दस लोगों की हत्या के नौ दिन बाद भी गांव की स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है। यहां भारी संख्या में पीएसी के जवान तैनात हैं। गांव में फिलहाल शांति है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से संदिग्धों की आमद हो रही है। रिश्तेदारों के नाम पर आ पीड़ितों से आ रहे लोग आसपास के गांवों में घूम रहे हैं।

मूर्तिया ग्राम पंचायत के उभ्भा गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर उपजा आक्रोश दस लोगों की हत्या की वजह बन चुका है। इसके बाद से लेकर अब तक यहां की स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है। मुख्यमंत्री, उच्चाधिकारियों, नेताओं के आगमन के बाद अब उभ्भा गांव में तमाम संदिग्ध लोगों की आमद हो रही है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से तमाम लोग मृतकों के परिजनों के रिश्तेदार के रूप में आ रहे हैं लेकिन वे लोगों से मिलकर कब लौट जा रहे हैं इसका किसी को पता भी नहीं चल रहा। ऐसे लोग मिलने के बाद आसपास के गांवों में घूम रहे हैं। पड़ोसी गांवों में लोगों से घटना के बारे में वार्ता कर रहे हैं। हालांकि गांव का माहौल शांत है लेकिन स्थिति तनाव पूर्ण है।

चर्चा यह हो रही है कि गोड़ समाज में इस तरह से मरने वालों को शहीद का दर्जा दिया जाता है। जिस जामुन के पेड़ के नीचे हत्याकांड हुआ है वहां शहीद स्थल बनवाये जाने को लेकर भी क्षेत्र में चर्चाएं हो रही हैं। चर्चा यह भी है कि मूर्तियां गांव के गुर्जर समाज के तमाम लोग गायब हैं। सुरक्षा के लिए उभ्भा गांव के प्राथमिक विद्यालय, मूर्तियां, सपही, कन्हारी मोड़ पर पीएसी तैनात है।

उभ्भा प्रकरण में तीन और गिरफ्तार :
कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में हुए नरसंहार के मामले में शनिवार को पुलिस ने तीन और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मूर्तिया गांव निवासी नामजद अभियुक्त अजय पुत्र आदित्य, हिरालाल कोल पुत्र चौधरी और सपही निवासी रामफल पुत्र धनई को गिरफ्तार किया गया है। अभी तक 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पांच अभियुक्त आत्समपर्ण कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed