फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police disclosed murder case in jaunpur son arrest

जौनपुरः बेटे ने ही की थी पिता की हत्या, वजह जानकार हर कोई हैरान

Mon, 03 Sep 2018 10:52 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Mon, 03 Sep 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Police disclosed murder case in jaunpur son arrest
हत्यारोपी बेटा - फोटो : amar ujala
यूपी के जौनपुर में जफराबाद थाना क्षेत्र के बेलाव घाट पुल के पास हत्या कर फेंके गए अधेड़ के शव की पहचान कर पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को जेल भेज दिया जबकि उसका साथी मलेशिया जा चुका है।
विज्ञापन


आठ अगस्त को सुबह बेलाव घाट के पास सरपत के झुरमुट में अधेड़ का शव मिला था। उसका गला धारदार हथियार से रेता गया था। चरवाहों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं थी। मृत व्यक्ति की शर्ट पर स्मार्ट ट्रेलर रुधौली का स्टीकर लगा था। पुलिस शर्ट लेकर सरपतहा थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार में स्थित स्मार्ट टेलर के पास पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलर को ठीक से याद नहीं आ रहा था कि उसके द्वारा सिली गई यह शर्ट किसकी है। काफी प्रयास के बाद पुलिस शर्ट के साथ 27 अगस्त को ट्रेलर के बताए गए पहचान के अनुसार सरपतहा थाना क्षेत्र के बढ़ौना निवासी लालचंद्र यादव के घर पहुंच गई।

शव की शिनाख्त तो हो गई अब पलिस के सामने हत्यारे को ढूढने की चुनौती थी। पुलिस पूछताछ के लिए मृतक के बड़े बेटे प्रदीप (32) को थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में वह फंस गया और पिता की हत्या की जो कहानी बयां की। उसे सुन पुलिस भी अवाक रह गई। 

दोस्त को भगाया मलेशिया, खुद भाग रहा था सऊदी अरब

Police disclosed murder case in jaunpur son arrest
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
प्रदीप ने बताया कि वह 14 वर्ष तक सऊदी अरब में था। इस दौरान तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये अपने पिता को भेजा था। उन रुपयों से पिता ने जमीन, मकान और अन्य प्रापर्टी बनाई। वर्ष 2017 में वह सऊदी अरब से घर आया तो उसकी शादी हो गई। शादी के बाद प्रदीप और उसकी पत्नी ने पिता से उन रुपयों को वापस मांगना शुरू किया जिसे उसने कमाकर दिया था।

जिसपर पिता ने उसे अपनी प्रापर्टी से बेदखल करने की धमकी दी। पिता की धमकी के बाद प्रदीप जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालुद्दीनपुर निवासी अपने साथी संदीप कुमार मौर्य से मिलने मुंबई चला गया। वहां उसने पिता की धमकी की बात बताई तो दोनों ने पिता को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला।

दोनों मुंबई से घर आ गए और सात अगस्त को प्रदीप ने सऊदी अरब जाने के लिए टिकट बनवाने के बहाने पिता को लेकर अपने साथी संदीप मौर्य के घर पहुंच गया। यहां से रात को वाराणसी जाने के बहाने बाइक से निकले। बाइक संदीप मौर्या चला रहा था। जबकि लालचंद्र को बीच में बैठाकर प्रदीप पीछे बैठा था।

बेलाव घाट के पास पहुंचे तो पेशाब करने के बहाने प्रदीप ने बाइक रोकवाया और जेब से चाकू निकाल कर गला रेतकर पिता की हत्या कर दी। संदीप 29 अगस्त को मलेशिया चला गया जबकि इसी दिन प्रदीप भी सऊदी जाने की तैयारी में था लेकिन पुलिस ने उसे घर से उठा लिया था।

पुलिस ने हत्यारोपी प्रदीप की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। उस बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है जिसे हत्या में इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed