फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police caught truck recovred English liquor in chandauli dist

चेकिंग करते देख तस्कर छोड़ भागे ट्रक, पुलिस ने पकड़ी लाखों रुपये की अंग्रेजी शराब

Fri, 07 Jun 2019 06:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 07 Jun 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
Police caught truck recovred English liquor in chandauli dist
ट्रक से बरामद हुई अंग्रेजी शराब। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में संदिग्ध वाहनों और शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 38 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


चंदौली जिले के सैयदराजा क्षेत्र की पुलिस ने हाइवे पर गुरुवार शाम एक ट्रक से 1177 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। प़ुलिस को चेकिंग करते देख तस्कर और ट्रक का चालक वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस शराब और ट्रक को कब्जे में कर तस्करों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कीमत करीब 38 लाख रुपये है।
विज्ञापन


सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय के नेतृत्व में थाने के एसएसआई आनंदीदीन और अन्य पुलिसकर्मी हाइवे पर वाहनों की जांच-पड़ताल कर रहे थे। उसी दौरान सूचना मिली कि एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप लेकर तस्कर बिहार जाने वाले हैं। इस पर पुलिस ने बरठी कमरौर गांव के समीप नाकेबंदी कर वाहनों की जांच तेज कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को एक ट्रक आता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को चेकिंग करता देख चालक ने ट्रक को लगभग दो सौ मीटर दूर रोक दिया। जब तक पुलिस कुछ कर पाती इसके पहले ट्रक का चालक और उस पर सवार तस्कर ट्रक छोड़कर भाग निकले। उनके भाग जाने के बाद पुलिस ने ट्रक पर पड़ा तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें भारी मात्रा में शराब दिखी।


पुलिस ट्रक को कब्जे के कर थाने ले आई। यहां गिनती करने पर पुलिस को ट्रक में 1177 पेटियों में रखी 180 एमएल की 56 हजार 496 शीशी अंग्रेजी शराब मिली। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि बिहार प्रांत में शराबबंदी के बाद जनपद से होकर इसकी तस्करी में तेजी आ गई है। जिले की पुलिस तस्करों को पकड़ने के लिए लगातार जांच अभियान चला रही है। इसी के तहत शराब पकड़ी गई है। कहा कि फरार तस्करों व ट्रक के चालक को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed