{"_id":"5f4801787058b331b736854a","slug":"police-beat-up-young-man-for-not-applying-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क न लगाने पर युवक को पुलिस ने सरेराह पीटा, एडीजी ने दिए जांच के आदेश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मास्क न लगाने पर युवक को पुलिस ने सरेराह पीटा, एडीजी ने दिए जांच के आदेश
Fri, 28 Aug 2020 12:24 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के गोदौलिया स्थित दूध सट्टी के समीप गुरुवार की शाम मास्क लगाए बगैर मिलने पर एक युवक की दशाश्वमेध थाने के पुलिसकर्मियों ने सरेराह पिटाई की। देखते ही देखते पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो को ट्वीट कर आला अधिकारियों से पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
दशाश्वमेध क्षेत्र निवासी दुकानदार संजय केसरी दूध सट्टी में किसी से मिलने गए थे। संजय अपने गले में गमछा डाले हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी बीच एक सिपाही ने संजय को मास्क न लगाने के लिए रोंका। गले में गमछा डाले संजय और सिपाही में कुछ नोकझोंक हो गई। इसी बीच सिपाही और उसके साथी पुलिसकर्मी ने संजय को सरेराह कई थप्पड़ मारे।
विज्ञापन
तब तक दशाश्वमेध थाने की फोर्स भी आ गई। इसके बाद संजय को दशाश्वमेध थाने ले जाकर कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। ट्वीट किए गए वीडियो के आधार पर एडीजी जोन बृज भूषण ने जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि किसी को सरेराह पीटने का अधिकार पुलिस को किसने दिया। यदि संबंधित व्यक्ति ने मास्क नहीं लगाया था तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जानी चाहिए थी।