फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested three people for spreading rumor on social media in burn teen boy in chandauli

चंदौली : सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर तीन गिरफ्तार, खालिद की मौत का मामला

Thu, 01 Aug 2019 10:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 01 Aug 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
police arrested three people for spreading rumor on social media in burn teen boy in chandauli
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के सैयदराजा के दीनदयाल नगर निवासी खालिद अंसारी(17) की पिछले दिनों झुलसने से मौत होने के मामले में पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर गलत सूचना देने, धार्मिक उन्माद फैलाने, माहौल खराब करने के आरोप में गुरुवार को बगही पुलिया के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में मीडिया को बताया कि गिरफ्तार किए गए सैयदराजा नगर के वार्ड नंबर- 11 दीनदयाल नगर निवासी जाहिद, इलिया कस्बा निवासी गुड्डू सोनकर और शहाबगंज थाना क्षेत्र के अमरसीपुर गांव निवासी आजम ने खालिद अंसारी(17) के झुलसने के मामले में सोशल मीडिया पर तरह-तरह के भ्रामक पोस्ट शेयर किए थे।
विज्ञापन


लोगों ने मृतक के पिता को उकसाने का प्रयास किया। इसके जरिए सामाजिक सौहार्द खराब करने की कोशिश की जा रही थी। सूचना पर गुरुवार को पुलिस बगही पुलिया के पास से जाहिद तथा आजम और गुड्डू को भतीजा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों ने पूछताछ में बताया कि किशोर सैयदराजा के समीप सरैया गांव स्थित काले खां की मजार पर जादू-टोना सीखने जाता था। 29 जुलाई की भोर में भी मजार पर जादू सीखने गया था। इसी दौरान शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।

एसपी ने बताया कि जांच में खालिद के आत्महत्या करने के तथ्य मिल रहे हैं लेकिन पुलिस की चार टीमें मामले की छानबीन कर रही है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed