फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested six illegal liquor smuggler recovered truck inova car chandauli

ट्रक में ले जा रहे थे 45 लाख की अवैध शराब, पुलिस ने इनोवा कार के साथ छह तस्करों को पकड़ा

Tue, 03 Sep 2019 02:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 03 Sep 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
police arrested six illegal liquor smuggler recovered truck inova car chandauli
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली पुलिस और स्वॉट की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात लगभग पौने बारह बजे औद्योगिक नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर एक ट्रक से एक हजार पेटी (8640 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिसकी कीमत पुलिस ने 45 लाख रुपये बताई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से एक इनोवा कार बरामद किए जाने के साथ छह तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। तस्कर पशु आहार की आड़ में हरियाणा से शराब की खेप लेकर में बिहार ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहे थे। मंगलवार को इसका खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद ने मुगलसराय कोतवाली में पत्रकार वार्ता में किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : दो आरोपियों के भागने और व्यापारी की पिटाई पर गिरी गाज, थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधिक्षक ने बताया कि सोमवार की रात सूचना मिली कि एक ट्रक में शराब भरकर बिहार में तस्करी के लिए ले जाई जा रही है। शराब की पेटियां पशु आहार की बोरियों के पीछे छिपाई गई हैं। सूचना के बाद मुगलसराय कोतवाली पुलिस और स्वॉट की संयुक्त टीम बनाई गई।

इसके बाद टीम ने औद्योगिक नगर स्थित पराग पशु आहार फैक्ट्री के सामने हाइवे पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान एक इनोवा कार और ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने जैसे ही उसे रुकने का इशारा किया कि तभी इनोवा कार चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। वाहन की गति को देखते हुए पुलिस ने मार्ग अवरूद्ध करके दोनों गाड़ियों को रोक लिया।

ये भी पढ़ें : वाराणसी : दो अलग जगहों पर बच्चा चोरी के आरोप में बुजुर्ग और वृद्ध महिला की पिटाई

टीम ने सबसे पहले इनोवा सवार लोगों को पकड़ा और इसके बाद ट्रक की तलाशी लेना शुरू किया। ट्रक के बाहरी हिस्से में पशु आहार की काफी बोरियां रखी हुई थीं। जब बोरियों को हटाकर देखा गया तो उसमें से अंग्रेजी शराब की एक हजार पेटियां बरामद हुईं।

थाने लाकर पूछताछ के बाद पकड़े गए तस्करों की पहचान हरियाणा प्रांत के हिसार जिले के चंद्रमोहन, पीयूष कुमार प्रवीण कुमार, फतेहाबाद जिले के दीपक कुमार, विक्रम व सिरसा जिले के सीताराम के तौर पर हुई। तस्करों ने बताया कि पुलिस को चकमा देने के लिए गाड़ियों की नंबर प्लेट बदल दी थी। टीम में निरीक्षक शिवानंद मिश्रा, एसआई अमित कुमार, एसआई राजकुमार पांडेय, सत्येन्द्र विक्रम सिंह, हेडकांस्टेबल अरविंद भारद्वाज, आनंद कुमार सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed