फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested shooter in encounter in kaptanganj azamgarh

आजमगढ़: बैंक मित्र की हत्या कर कैश लूटने वाला शूटर मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीन फरार

Thu, 14 Nov 2019 07:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 14 Nov 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
police arrested shooter in encounter in kaptanganj azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर गांव के पास 15 अक्तूबर को बैंक मित्र की हत्या कर हुई 1.36 लाख रुपये की लूट के मामले में शामिल मुख्य शूटर को पुलिस ने गुरुवार सुबह में अरांव गुल्जार पुलिया के पास हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार हो गए।

विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाश के पास से 20 हजार रुपये, मोबाइल, पिस्टल और लूटी गई बैंक मित्र की स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश का चालान कर दिया है और फरार होने वालों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग दो टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश प्रवीण पांडेय उर्फ मन्नू पुत्र इंद्रजीत कप्तानगंज थाने के खलीफतपुर गांव का है। एसपी के मुताबिक कप्तानगंज थाने के भवानी पट्टी गांव निवासी रमेश यादव का मोलनापुर बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र था। वह 15 अक्तूबर को अतरौलिया बाजार स्थित बैंक से 1.36 लाख रुपये निकालकर अपने केंद्र पर लौट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में पासीपुर गांव के पास बदमाशों ने उससे रुपये और स्कूटी लूट लिए। विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी ग्रामीण के मुताबिक कप्तानगंज थाने के कार्यवाहक प्रभारी दयाशंकर सिंह को गुरुवार की सुबह में मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कुछ बदमाश पासीपुर बड़ी नहर के अरांव गुल्जार पुलिया के पास बैठकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना के बाद दयाशंकर सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। इसकी भनक लगने पर बदमाश, पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे। बदमाश की गोली दरोगा के कान के बगल से गुजर गई। अपना बचाव करते हुए पुलिस ने एक बदमाश प्रवीण पांडेय को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य तीन फरार हो गए।

भागने वाले बदमाशों में अरविंद उर्फ बल्लू उर्फ दिल्ली उर्फ काशी राजभर जौनपुर के जलालपुर थाने के काकोरी (त्रिलोचन महादेव), प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस जौनपुर के सरायख्वाजा थाने के इश्वरी नेवादा गांव और कल्लू उर्फ फौजी मेंहनगर थाने के देवकली गांव का निवासी है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाश प्रवीण पांडेय ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में 22 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि बैंक मित्र की हत्याकर 1.36 रुपये की लूट के मामले में शामिल मुख्य बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष तीन फरार हैं। उनकी गिरफ्तार के लिए पुलिस दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed