फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested seven accused people of rumors of child theft in saraimir atraulia azamgarh

बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने सात को पकड़कर भेजा जेल

Tue, 03 Sep 2019 10:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 03 Sep 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
police arrested seven accused people of rumors of child theft in saraimir atraulia azamgarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के सरायमीर और अतरौलिया थाने की पुलिस ने रविवार को बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर मारपीट करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को इनका चालान भी कर दिया गया।

विज्ञापन


वहीं सरायमीर क्षेत्र में धर्म के नाम पर चंदा मांगकर लोगों को शर्मसार करने वालों का पुलिस ने शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। एसपी त्रिवेणी सिंह का कहना है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ऐसे लोगों की पहचान के लिए मुखबिरों को सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को भी ऐसे पोस्ट शेयर करने वालों पर नजर रखने को कहा गया है। साथ ही पुलिस को तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें : बसपा नेता से अभद्रता मामले में बलिया के डीएम ने ट्विटर पर मांगी माफी
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में सरायमीर थाने के कुरियावा गांव निवासी अब्दुल्ला पुत्र रिजवान, गुड्डू पुत्र रियाजुद्दीन, सुहैल अहमद पुत्र तुफैल, इनामुल्ला पुत्र हाजी कमरुद्दीन का नाम शामिल है। जबकि अतरौलिया थाने के खानपुट टड़वा गांव निवासी अतुल उर्फ छोटू पुत्र राजकुमार, इंद्रेश पुत्र अच्छेलाल और विनोद कुमार पुत्र रामराज को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने बताया कि अंबेडकरनगर जिले के हंसवर थाने के रसूलपुर मुंडेरा गांव निवासी मसरूर अहमद पुत्र मसूद अहमद रविवार को सरायमीर थाने के कुरियावा गांव में चंदा मांगने पहुंचा। वो बच्चों को टॉफी बांटने लगा। इस बात से नाराज अब्दुल्ला, गुड्डू, सुहैल और इनामुल्ला बच्चा चोर की अफवाह फैलाकर उसे पीटने लगे। पुलिस ने इस मामले में किसी तरह बीच बचाव किया।

ये भी पढ़ें : गाजीपुर : दूसरे लड़के के साथ देख बहन को पहले जमकर पीटा, उसके बाद हाथ-पैर बांधकर गंगा में फेंका

सच का पता चलने पर पुलिस ने मसरूर की तहरीर के आधार पर इन चारों पर केस दर्ज कर लिया। वहीं अब्दुल्ला की तहरीर पर मसरूर अहमद के खिलाफ धर्म के नाम पर चंदा मांगकर धार्मिक भावना आहत करने के आरोप में केस दर्ज कर उसका शांति भंग में चालान कर दिया गया।

उधर अतरौलिया थाने के खानपुट टड़वा गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने के आरोप में अतुल, इंद्रेश और विनोद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। एसपी ने बताया कि बच्चा चोरी से जुड़ी अब तक जितनी भी सूचनाएं आई है, उसकी जांच कराई गई। जांच में सभी अफवाह पाई गई। ऐसी ही अफवाह उड़ाने के आरोप में इन सातों को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक हुआ तो इन पर एनएसए भी लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें : नमक-रोटी खाने के मामले में अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद कार्रवाई तेज, प्रधान प्रतिनिधि गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed