फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrested murderer of old man farmer by gun shot in mirzamurad varanasi

वाराणसी: जमीन विवाद में चाचा की हत्या करने वाला आरोपी भतीजा गिरफ्तार, शूटर की तलाश

Fri, 03 Jan 2020 07:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 03 Jan 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Police arrested murderer of old man farmer by gun shot in mirzamurad varanasi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेहदीगंज गांव में जमीन विवाद में बुजुर्ग राजकुमार गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके भतीजे संतोष गुप्ता को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। संतोष को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वारदात में नामजद रामकुमार के दो अन्य भतीजों उमाशंकर और रमाशंकर के साथ ही शूटर की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


उधर, पोस्टमार्टम के बाद राजकुमार का शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, राजकुमार के मुंह, सीने और पेट में तीन गोली मारी गई थी। घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेहदीगंज गांव निवासी बुजुर्ग किसान राजकुमार गुरुवार की रात अपने घर में टीवी देख रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इस दौरान परिजन उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार के बेटे राजेश की तहरीर के आधार पर उसके तीन चचेरे भाईयों के खिलाफ मिर्जामुराद थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर मिर्जामुराद सुनील दत्त दूबे और उनकी टीम ने चौबीस घंटे के भीतर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य नामजद की तलाश में छापेमारी जारी है।

12 बिस्वा जमीन को लेकर दो महीने से चल रहा था विवाद
इंस्पेक्टर मिर्जामुराद ने बताया कि राजकुमार गुप्ता ने अपने बड़े भाई लालचंद को स्टांप पेपर पर 12 बिस्वा जमीन लिखी थी। लालचंद का उस जमीन पर कब्जा था, लेकिन दाखिल खारिज नहीं हो पाया था। दो माह पूर्व लालचंद की मौत हो गई। उनके बेटे रमाशंकर, उमाशंकर और संतोष जमीन पर ईंट गिरा कर निर्माण कार्य कराना चाहे तो राजकुमार गुप्ता और उनके परिवार के लोग विरोध करने लगे।

इसी बात को लेकर चार दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई थीञ। सूचना पाकर पुलिस मामले को शांत करा कर लौट गई थी। बृहस्पतिवार को फिर जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हुआ और रात में राजकुमार के घर में घुस कर गोली मार दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed